फंदे से लटके मिले भाई-बहन: सुसाइड नोट में बताई मौत की वजह, माहभर पहले मां का निधन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार 3 अगस्त को भाई-बहन फंदे ने सुसाइड कर ली। उनके शव कोलार रोड स्थित क्वालिटी होम कॉलोनी में लटके मिले हैं। मां की मौत से डिप्रेशन में थे।

Updated On 2024-08-03 17:50:00 IST
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली।

Bhopal Suicide Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कोलार रोड स्थित क्वालिटी होम कॉलोनी में शनिवार सुबह भाई-बहन के शव फंदे से लटके मिले हैं। पुलिस ने बताया, मां की मौत से दोनों डिप्रेशन में थे। जिस कारण सुसाइड कर लिया।  

पंकज पर थी बड़ी जिम्मेदारी 
क्वालिटी होम कॉलोनी में पंकज मालवीय अपने बुजुर्ग पिता (85) और बहन सुनीता के साथ रहते थे। पंकज पेंटर और उनकी बहन सुनीता पैर से दिव्यांग थी। दोनों अविवाहित थे। महीनेभर पूर्व मां का निधन हो गया है। पिता 85 वर्ष के हैं, इसलिए परिवार की जिम्मेदारी पंकज के कंधों पर थी। 

जिंदगी से परेशान था पंकज 
पुलिस ने बताया कि पंकज का शव बेडरूम और सुनीता का शव किचन में फंदे से लटक रहा था। सुबह पिता ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें पंकज ने लिखा है कि मां की मौत से वह दुखी है। जिंदगी से परेशान हो चुका हूं। मर्जी से जान दे रहा हूं। 

पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिए शव
सुसाइड नोट पुलिस को पंकज के कमरे में मिला है। विकलांग बहन किचन में लकटी थी। उसने सुसाइड खुद से किया या फिर लटकाया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।  

पत्नी से हो गया था तलाक 
कोलार थाना प्रभारी ने बताया, पंकज मालवीय विवाहित था, लेकिन शादी के बाद उसका तलाक हो गया था। जिसके बाद वह क्वालिटी होम्स स्थित फ्लैट में पिता एमपी मालवीय और बहन सुनीता मालवीय के साथ रहता था। तलाक की वजह स्पष्ट नहीं है। पड़ोसियों ने बताया, पंकज आर्टिस्ट था। पूजा-पाठ भी करता था। 

Similar News