MP में ठंड से राहत: भोपाल का न्यूनतम तापमान 16 दिन बाद 14 डिग्री पहुंचा, अगले 3 दिन रहेगा धुंध-बादल वाला मौसम

मध्य प्रदेश ने इस साल नवंबर में ठंड के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। भोपाल में 84 साल और इंदौर में 25 साल बाद इतनी ठंड दर्ज की गई। लगातार 15 दिन तक शीतलहर चलती रही, जिससे सुबह-शाम सड़कों पर सन्नाटा सा छा गया था।

Updated On 2025-11-25 08:49:00 IST

mp में ठंड का कहर 

मध्य प्रदेश ने इस साल नवंबर में ठंड के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। भोपाल में 84 साल और इंदौर में 25 साल बाद इतनी ठंड दर्ज की गई। लगातार 15 दिन तक शीतलहर चलती रही, जिससे सुबह-शाम सड़कों पर सन्नाटा सा छा गया था।

लेकिन अब मौसम में बदलाव दिख रहा है। नवंबर के आख़िरी सप्ताह में ठंड से थोड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, अगले चार दिन तक प्रदेश में कहीं भी शीतलहर नहीं चलेगी।

बादलों ने बढ़ाई दिन की सर्दी

प्रदेश में चल रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से सोमवार को भोपाल समेत कई जिलों में आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। इसकी वजह से दिन की ठंड बढ़ गई, और तापमान इस प्रकार दर्ज हुआ:

भोपाल – 26.4°C

मलाजखंड (बालाघाट) – 25°C

रायसेन – 26.6°C

श्योपुर – 26.2°C

दतिया – 26.4°C

मौसम विभाग का कहना है कि बादल दिन का पारा गिरा रहे हैं, लेकिन रात का तापमान फिलहाल स्थिर रहेगा।

हिमालय में समय से पहले बर्फबारी का असर

इस बार हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में समय से पहले भारी बर्फबारी हुई। उसके बाद से चली बर्फीली हवाओं ने एमपी में सर्दी का रिकॉर्ड ही उलट दिया। भोपाल में 15 दिन लगातार शीतलहर चली रात का तापमान 5.2°C तक गिरा जिसे रिकॉर्ड माना गया, लेकिन अब हवा की दिशा बदलने से ठंड कमजोर पड़ी है। पिछले तीन दिन में शीतलहर कहीं नहीं चली है और ऐसा ही चार दिन और रहेगा।

रात के तापमान में अचानक उछाल

रविवार-सोमवार की रात कई शहरों में पारा तेजी से बढ़ा:

भोपाल – 14°C (4.6°C की बढ़त)

इंदौर – 12.8°C

ग्वालियर – 10.6°C

उज्जैन – 15°C

जबलपुर – 14.5°C

केवल नौगांव, नरसिंहपुर, राजगढ़ और रीवा में ही तापमान 10°C से नीचे रहा।

Tags:    

Similar News