MP News Live Today 6 July 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live: मध्य प्रदेश की रविवार (6 जुलाई) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, ट्रांसफर, अपराध, मौसम, और अन्य खबरों पर नजर।

Updated On 2025-07-07 08:17:00 IST

20 July 2025 : मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें। 

MP News Live Today 6 July 2025: मध्य प्रदेश में रविवार (6 जुलाई) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 6 July 2025 ताज़ा अपडेट्स


Live Updates
2025-07-06 16:52 IST

बारिश का कहर, जीआरपी थाना जलमग्न 
शहडोल में लगातार बारिश से लोग परेशान हैं। रविवार को यहां रेलवे स्टेशन परिसर स्थित जीआरपी थाना जलमग्न हो गया। थाने के भीतर इस कदर पानी भर गया कि महत्वपूर्ण दस्तावेज, कम्प्यूटर, रिकॉर्ड फाइलें और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खराब हो गए। कामकाज भी प्रभावित हुआ।  

2025-07-06 16:47 IST

विदिशा: शिवराज बोले-जनरल कोच में बैठना चाहता था, जगह नहीं मिली

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को ट्रेन में सफर किया। विदिशा-बीना ट्रेन यात्रा के दौरान उन्होंने सहयात्रियों से बातचीत की। कहा, हर जनप्रतिनिधि को आम होना चाहिए। हम खास नहीं, आम हैं... मैं जनरल कोच में बैठना चाहता था, लेकिन जगह नहीं थी। हमें भी जनरल कोच की जरूरत है। आम लोगों के बीच जाकर ही हम उनकी समस्याओं को समझ सकते हैं। इसलिए मैंने ट्रेन से यात्रा करने वाले अपने भाई-बहनों के बीच जाने का सोचा। यह उनकी समस्याओं को समझने का एक प्रयास था।

2025-07-06 16:45 IST

जबलपुर: श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड, 40 मंदिरों के बाहर लगाए पोस्टर

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 40 मंदिरों में श्रद्धालुओं से 'सांस्कृतिक रूप से उपयुक्त' कपड़े पहनने का आग्रह करने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। महाकाल संघ इंटरनेशनल बजरंग दल के प्रवक्ता ने रविवार (6 जुलाई) को कहा, श्रद्धालुओं को जींस, टॉप, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट और शॉर्ट्स नहीं पहनने चाहिए, जबकि महिलाओं और लड़कियों को भी अपना सिर ढंकना चाहिए। उन्होंने कहा, इसे अन्यथा नहीं लिया जाना चाहिए। भारतीय संस्कृति को संरक्षित करना हम पर निर्भर है। मैं महिलाओं से अपील करता हूं कि वे मंदिरों में जाते समय सांस्कृतिक रूप से उपयुक्त कपड़े पहनें।

2025-07-06 09:23 IST

भोपाल: नगर निगम के बाहर कूड़े के ढेर में मिले राष्ट्रध्वज 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रध्वज के अपमान की घटना सामने आई है। सब-इंस्पेक्टर हरीश गिजरभोज ने बताया, भारत नगर क्षेत्र में स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर कूड़े के ढेर में तिरंगे झंडे जलाए जा रहे थे। आसपास रहने वाले लोगों ने वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी। ये झंडे नगर निगम वार्ड कार्यालय से आए थे या नहीं, इस बारे में अभी स्पष्ट तथ्य सामने नहीं आए। अगर कानूनी तथ्य मिलते हैं तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

2025-07-06 09:19 IST

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मैराथन बैठकें

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विचार विभाग के साथ संवाद करेंगे। दोपहर 1 बजे वे प्रशिक्षण टीम के साथ संवाद करेंगे। 3 बजे मीडिया और सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्षों की बैठक करेंगे। 

2025-07-06 09:18 IST

श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर व्याख्यान  

भोपाल के रवीन्द्र भवन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जंयती मनाई जाएगी। रविवार सुबह 10.15 बजे से शुरू हो रहे इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल होंगे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे वन अधिकार पेसा अधिनियम के तहत गठित टास्क फोर्स और प्रस्तावित वन विज्ञान केंद्र संबंधी बैठक करेंगे। शाम 6.30 बजे सीएम रवींद्र भवन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान एक देश दो विधान, एक देश दो प्रधान नहीं चलेगा विषय पर व्याख्यान होगा।


Tags:    

Similar News