MP News Live Today 29 June 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live: मध्य प्रदेश की रविवार (29 जून) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, ट्रांसफर, अपराध, मौसम, और अन्य खबरों पर नजर।

Updated On 2025-06-30 08:03:00 IST

20 July 2025 : मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें। 

MP News Live Today 29 June 2025: मध्य प्रदेश में रविवार (29 जून) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 29 June 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates
2025-06-29 15:02 IST

मध्य प्रदेश: प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे कर्मचारी 

मध्य प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण का मुद्दा फिर तूल पकड़ने लगा है। राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ कुछ कर्मचारी संगठन लामबंद हैं। रविवार को भोपाल में हुए सामान्य, पिछड़ा और अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संगठन के अधिवेशन में बड़ा फैसला लिया गया है। हर जिले में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। कर्मचारियों ने कहा, पदोन्नति में आरक्षण बर्दाश्त नहीं है। कल हाईकोर्ट से अर्जेंट हियरिंग की मांग करेंगे। 

2025-06-29 12:13 IST

भोपाल: सरकारी कर्मचारियों को दो दिन में कराना होगा सेल्फ असेसमेंट 

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 30 जून तक सेल्फ असेसमेंट करना अनिवार्य है। ऐसा न कराने पर उनकी सैलरी रूक सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर इसके लिए दो दिन का समय दिया है। सेल्फ असेसमेंट के बाद अधिकारी-कर्मचारियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तय की जाएगी। 

2025-06-29 12:09 IST

बैतूल: बस की चपेट में आने से किसान की मौत, चक्काजाम

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में तेज रफ्तार बस ने किसान को कुचल दिया। नीमपानी गांव के पास हुए हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। जिस कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। 

2025-06-29 12:06 IST

गुना में शिक्षक की हत्या, देररात तक चला चक्काजाम, 19 पर केस 

गुना में शिक्षक की हत्या मामले में 19 लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोन बायपास पर देर रात तक चक्काजाम किया। आरोपियों की गरिफ्तारी और उनके घरों में बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। गेहूखेड़ा गांव में 1 बीघा जमीन पर कब्जा को लेकर शिक्षक ब्रह्मदास आहिरवार की कुछ लोगों ने हत्या कर दी है। बेटे सत्यनारायण की जान लेने की भी कोशिश की गई। उनकी स्थिति गंभीर है। पुलिस ने गांव के 19 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें 17 लोग कोरी समाज और 2 लोग प्रजापति समाज के हैं।

2025-06-29 12:00 IST

औद्योगिक विकास दर बढ़ाने का हमने संकल्प: CM मोहन यादव  

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सूरत दौरे पर कहा, आज हमारा रोड शो है। गुजरात के सभी क्षेत्रों के व्यापारी आकर यहां अपने संस्थान स्थापित करें। मैं उनसे संपर्क करने जा रहा हूं। ताकि, हमारे लोगों को रोजगार मिले। पिछले दिनों शुरू किए गए इस अभियान का पूरे देश में एक अलग संदेश और उत्साह का माहौल है। निश्चित ही मध्य प्रदेश की बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐसे रोजगार संवर्धन उद्योगों को बढ़ावा देने की जरूरत है। खासकर, कृषि में किसानों की बेहतरी के लिए खाद्य प्रसंस्करण यूनिट,स्थापित करने पूरे प्रदेश का रोड मैप तैयार किया है। कृषि की तरह औद्योगिक विकास दर बढ़ाने का हमने संकल्प लिया है। 

2025-06-29 08:31 IST

शहडोल: मधुमक्खियों के हमले में पति की मौत, पत्नी गंभीर 

शहडोल जिले के खंडहरी जंगल में मवेशी चराने गई वृद्ध दंपती पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। पति ने कंबल ओढ़ाकर पत्नी की जान बचा ली, लेकिन खुद की जिंदगी गंवा दी। सीधी थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में 60 वर्षीय समय लाल की मौत हुई है। जबकि, 55 वर्षीय उनकी पत्नी सियावती की अस्पताल में भर्ती हैं। 

2025-06-29 08:26 IST

भोपाल: ऐशबाग आरओबी के जिम्मेदार 8 इंजीनियरों पर बड़ा एक्शन 

भोपाल के 90 डिग्री वाले ब्रिज पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुल निर्माण के लिए जिम्मेदार 7 इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही रिटायर्ड एसई के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं ब्रिज में सुधार के लिए कमेटी बनाई है। अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि ऐशबाग आरओबी के निर्माण में हुई गंभीर लापरवाही में जाँच के आदेश दिए थे। जाँच रिपोर्ट के आधार पर 8 इंजीनियर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दो सीई सहित सात इंजीनियर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। एक सेवानिवृत एसई के खिलाफ विभागीय जाँच होगी। 

2025-06-29 08:22 IST

CM मोहन यादव का आज सूरत में निवेशकों से संवाद 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज (रविवार, 29 जून 2025) सूरत दौरे पर रहेंगे। सीएम वहां ‘मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर इंटरएक्टिव सेशन के तहत निवेशकों से संवाद करेंगे। टेक्स्टाइल, पेट्रोकेमिकल्स, फार्मा और इंजीनियरिंग सेक्टर्स पर फोकस होगा ‘उद्योग एवं रोजगार वर्ष 2025’ अभियान की श्रृंखला में बेंगलुरु के बाद यह दूसरा बड़ा संवाद होगा।

Tags:    

Similar News