MP News Live Today: मध्य प्रदेश की आज की बड़ी खबरें- एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live: मध्य प्रदेश की रविवार (15 जून) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, ट्रांसफर, अपराध, मौसम, और अन्य खबरों पर नजर।

Updated On 2025-06-16 08:18:00 IST

मध्य प्रदेश की सोमवार (16 जून) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज।  

MP News Live Today : मध्य प्रदेश में रविवार (15 जून) को कहा क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 15 June 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates
2025-06-15 14:21 IST

मध्य प्रदेश में 509 पटवारियों के तबादले
मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। राजस्व विभाग ने एक साथ 509 पटवारियों के तबादले कर दिए हैं। यह आदेश शासन स्तर से जारी किया गया है और यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

2025-06-15 11:23 IST

पचमढ़ी में सांसद विधायकों का योग, CM भी शामिल 
मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ योग अभ्यास किया। सीएम यहां सांसद विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने आए हैं। 

2025-06-15 08:11 IST

राजा रघुवंशी हत्याकांड: परिजनों ने मांगा न्याय, इंदौर में कैंडल मार्च 

मेघालय में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। राजा रघुवंशी के परिजनों ने शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में रीगल चौराहे पर कैंडल मार्च निकाला। इस विरोध प्रदर्शन में कई स्थानीय लोग शामिल हुए। राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा, हम सब राजा के साथ खड़े हैं, उसे न्याय मिलेगा। 

2025-06-15 08:07 IST

शिवपुरी में रेलवे ओवरब्रिज गिरा, 6 मजदूर घायल  

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में रेलवे ओवरब्रिज गिरने से छह मजदूर घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीओपी संजय चतुर्वेदी ने बताया, "निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर गया, जिससे छह लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2025-06-15 08:05 IST

शिवपुरी: सीवर चैंबर ढहने से बच्ची की मौत
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में शनिवार रात संतुष्टि अपार्टमेंट के पास सीवर चैंबर में गिरने से 13 वर्षीय उत्सवी भदौरिया की मौत हो गई। रेस्क्यू टीमें रात भर बचाव कार्य में जुटी रहीं, लेकिन बच्ची को बचा नहीं पाए। सुबह उसका शव बरामद हुआ है। थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौर ने बताया, "शुरुआती जांच में पता चला है कि सीवर चैंबर का ढक्कन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त और असुरक्षित था। इस लापरवाही के कारण एक किशोरी की जान चली गई। जिम्मेदार प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Tags:    

Similar News