MP Ladli Behna Yojana: भाईदूज पर CM मोहन यादव लाड़ली बहनों को देंगे गिफ्ट, खाते में एक बार फिर आएंगे पैसे

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को अक्टूबर में मिलेगा डबल गिफ्ट! सीएम मोहन यादव 12 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को दो बार भेजेंगे राशि। जानें कितनी रकम आएगी और आगे क्या है योजना की नई अपडेट।

Updated On 2025-10-21 12:09:00 IST

Ladli Behna Yojana

मध्य प्रदेश सरकार ने इस अक्टूबर माह में लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी बहनों के लिए डबल खुशी का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तय किया है कि इस महीने लाड़ली बहनों को दो बार राशि भेजी जाएगी।

पहला तोहफा 12 अक्टूबर को दिया गया, जब सीएम ने श्योपुर जिले से आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी की। इस दौरान सवा करोड़ बहनों के खातों में 1250 रुपए प्रति बहन की राशि भेजी गई थी। कुल मिलाकर 1541 करोड़ रुपए की राशि सीधे लाभार्थियों को ट्रांसफर की गई।

अब सरकार 23 अक्टूबर (भाईदूज) के दिन दूसरा तोहफा देने जा रही है। इस दिन प्रत्येक बहन के खाते में 250 रुपए अतिरिक्त भेजे जाएंगे। यानी अक्टूबर महीने में कुल 1500 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि नवंबर से हर महीने 1500 रुपए की राशि तय तिथि पर भेजी जाएगी। साथ ही, सरकार का लक्ष्य इस योजना की राशि को 3000 रुपए मासिक तक बढ़ाने का है ताकि बहनों की आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सके।

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले की गई थी, जब प्रति बहन 1000 रुपए दिए जाते थे। लेकिन नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे और सशक्त बनाने का संकल्प लिया है। यह पहल राज्य की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता, परिवारिक सहयोग और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

Tags:    

Similar News