MP Board Exam 2026: 10वीं-12वीं और DPSE मुख्य परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, यहां देखें पूरी डेटशीट

MP Board Exam 2026: माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश (MPBSE) ने 2026 की 10वीं - 12वीं और DPSE परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू होंगी। यहां देखें फुल शेड्यूल ।

By :  Desk
Updated On 2025-08-14 08:27:00 IST

MP Board 2026 Exam Date: 10वीं-12वीं और DPSE की डेटशीट जारी

MP Board Exam 2026: माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश (MPBSE) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (कक्षा 10वीं), हायर सेकंडरी (कक्षा 12वीं) और विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (DPSE) की मुख्य परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होंगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:00 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है, क्योंकि 8:45 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। यह डेटशीट छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है, जो परीक्षा की तैयारी में मदद करेगी। नीचे 10वीं, 12वीं और DPSE की तिथियों का विवरण देखें।

परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

आदेश के अनुसार, सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। 8:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं मिलेगा। उत्तर पुस्तिका 8:50 बजे और प्रश्नपत्र 8:55 बजे वितरित किए जाएंगे।

हाईस्कूल (10वीं) मुख्य परीक्षा शेड्यूल

  • 11 फरवरी 2026 (बुधवार): हिन्दी
  • 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार): उर्दू
  • 14 फरवरी 2026 (शनिवार): NSQF एवं AI
  • 17 फरवरी 2026 (मंगलवार): अंग्रेजी
  • 19 फरवरी 2026 (गुरुवार): संस्कृत, मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी
  • 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार): दृष्टिहीन एवं मूक-बधिर छात्रों के विशेष विषय
  • 24 फरवरी 2026 (मंगलवार): गणित
  • 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार): विज्ञान
  • 2 मार्च 2026 (सोमवार): सामाजिक विज्ञान

हायर सेकंडरी (12वीं) मुख्य परीक्षा शेड्यूल

  • 7 फरवरी 2026 (शनिवार): हिन्दी
  • 9 फरवरी 2026 (सोमवार): मराठी
  • 10 फरवरी 2026 (मंगलवार): अंग्रेजी
  • 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार): भौतिकशास्त्र, अर्थशास्त्र, विज्ञान के तत्व आदि
  • 14 फरवरी 2026 (शनिवार): बायोटेक्नोलॉजी, संगीत, पशुपालन
  • 16 फरवरी 2026 (सोमवार): संस्कृत
  • 18 फरवरी 2026 (बुधवार): रसायनशास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन
  • 19 फरवरी 2026 (गुरुवार): मनोविज्ञान
  • 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार): कृषि
  • 21 फरवरी 2026 (शनिवार): NSQF, शारीरिक शिक्षा
  • 23 फरवरी 2026 (सोमवार): जीवविज्ञान
  • 25 फरवरी 2026 (बुधवार): गणित
  • 26 फरवरी 2026 (गुरुवार): राजनीति विज्ञान, भूगोल
  • 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार): समाजशास्त्र
  • 2 मार्च 2026 (सोमवार): गृह प्रबंधन, पोषण
  • 3 मार्च 2026 (मंगलवार): अकाउंटेंसी, सूचना प्रौद्योगिकी

DPSE परीक्षा शेड्यूल

प्रथम वर्ष

  • 10 फरवरी: पूर्व प्राथमिक शिक्षा के सिद्धांत एवं ऐतिहासिक विकास
  • 13 फरवरी: बाल विकास
  • 16 फरवरी: शिक्षण विधियां एवं साधन सामग्री
  • 18 फरवरी: भाषा (हिन्दी व अंग्रेजी) व सामाजिक अध्ययन

द्वितीय वर्ष

  • 11 फरवरी: बाल स्वास्थ्य, आहार एवं पोषण
  • 14 फरवरी: बाल मनोविज्ञान व कल्याण
  • 17 फरवरी: बालशाला प्रबंधन व सामुदायिक जीवन
  • 19 फरवरी: पर्यावरण विज्ञान व गणित

महत्वपूर्ण निर्देश

  • सार्वजनिक अवकाश होने पर भी परीक्षा तय तिथि पर ही होगी।
  • प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच होंगी।
  • परीक्षा तिथि और समय में आवश्यकतानुसार बदलाव किया जा सकता है, जिसकी सूचना प्रसार माध्यमों से दी जाएगी।
Tags:    

Similar News