सिर्फ दिल नहीं, कैमरा भी हो जाएगा खुश: MP की ये 5 जगहें मानसून में बन जाती हैं स्वर्ग, घूमे बिना रह नहीं पाएंगे

बारिश का मौसम आते ही लोग घूमने जानें की प्लानिंग करने लग जाते हैं। अगर आप भी बारिश के मौसम में घूमने का प्लान कर हैं, तो हम आपको मानसून में घूमने के लिए MP के 6 जगहो के बारे में बताएंगे।

Updated On 2025-06-17 18:48:00 IST

बारिश का मौसम आते ही लोग घूमने जानें की प्लानिंग करने लग जाते हैं। अगर आप भी बारिश के मौसम में घूमने का प्लान कर हैं, तो हम आपको मानसून में घूमने के लिए MP के 6 जगहो के बारे में बताएंगे। आप परिवार के साथ इन खूबसूरत जगहों का लुप्त उठाकर बारिश का मजा ले सकते है।


1. पचमढ़ी – मध्यप्रदेश की रानी

अगर आप सच में नेचर के करीब जाना चाहते हैं, तो पचमढ़ी से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं है। हरे-भरे जंगल, ऊंचाई से गिरते झरनों की गूंज और गुफाओं का रहस्य… सब कुछ एक साथ यहीं मिलता है। मानसून में ये जगह जादू सी लगती है।

जरूर देखें: बी फॉल्स, जटाशंकर गुफा, धूपगढ़ सनसेट


2. तामिया – शांत पहाड़ियों की गोद में

तमिया उन लोगों के लिए बेस्ट है जोड़-शोर से दूर, सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं। यहां का नजारा मानसून में हरियाली की चादर ओढ़ लेता है और बादलों के बीच खो जाना एक अलग ही अनुभव देता है।

जरूर करें: वॉकिंग ट्रेल्स, लोकल ट्राइबल विलेज विज़िट, फोटोग्राफी


3. सांची – इतिहास को छूने का अहसास

सिर्फ नेचर नहीं, इतिहास भी चाहिए? तो सांची चलिए। सम्राट अशोक द्वारा बनवाया गया सांची स्तूप आज भी बुद्ध की शांति की कहानी कहता है। बारिश के मौसम में यह जगह और भी मनमोहक हो जाती है।

क्या सीखें: बौद्ध वास्तुकला, थर्ड सेंचुरी की कला, वर्ल्ड हेरिटेज साइट


4. चंदेरी – विरासत और कपड़े का शहर

चंदेरी सिर्फ एक ऐतिहासिक शहर नहीं, ये एक एहसास है। यहां के महल, किले और झीलें, सब मिलकर एक परीकथा सी दुनिया बनाते हैं। और हां, चंदेरी साड़ी खरीदना मत भूलिएगा!

घूमें: चंदेरी किला, जौरी महल, खुन्‍नी दरवाजा


5. मांडूप्रेम की कहानी
अगर आप रोमांस और इतिहास दोनों चाहते हैं तो मांडू ज़रूर जाएं। यहां रानी रूपमती और बाज बहादुर की प्रेम कहानी दीवारों में बसी है। मानसून में ये जगह ऐसे खिलती है मानो खुद कोई कविता हो।

देखें: रूपमती महल, जहाज महल, सनसेट पॉइंट

Tags:    

Similar News