MP Weather Update:: भारी बारिश से कई जिलों में आफत; रायसेन, जबलपुर सहित आज इन शहरों में अलर्ट
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। सिवनी, छतरपुर, उमरिया, सतना, कटनी समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने जबलपुर, रायसेन, नर्मदापुरम सहित 45 जिलों में बरसात का अलर्ट जारी किया है।
Madhya Pradesh today weather update
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। सिवनी, छतरपुर, उमरिया, सतना, कटनी समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। रामघाट, भरतघाट सहित प्रमुख घाट जलमग्न हैं। मंडला में बाढ़ से कई लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने जबलपुर, रायसेन, नर्मदापुरम सहित 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है। सतना, भोपाल सहित 35 से जिलों में भी बारिश होने की संभावना है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार (12 जुलाई) को जबलपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, छतरपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, कटनी, छिंदवाड़ा और सिवनी में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सतना, भोपाल, ग्वालियर, रीवा, मऊगंज, डिंडौरी, उज्जैन, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, मंडला, बालाघाट, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, राजगढ़, देवास, शाजापुर, विदिशा, सीहोर, हरदा, बैतूल, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर- मालवा और पांढुर्णा में बारिश का अलर्ट है।
मंडला में आफत बनी बारिश
सिवनी, छतरपुर, उमरिया, कटनी, शहडोल, सीधी, मैहर, मऊगंज, दतिया, नर्मदापुरम, रतलाम, श्योपुर, दमोह, जबलपुर, रीवा, टीकमगढ़, मंडला, सीहोर समेत कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। मंडला जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए। बारिश के कारण 300 मकान समेत कई सड़कें और पुलियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 312 लोगों को रेस्क्यू कर 7 राहत कैंप में रखा गया है। कई लोगों की जान चली गई।
चित्रकूट में मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा
मैहर में तेज बारिश से मकान की दीवार गिर गई। महिला घायल हो गई। सतना में कार पर पेड़ गिर गया। कार सवार सभी 5 लोग बाल-बाल बच गए। सतना के चित्रकूट में मूसलाधार बारिश से मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा है। रामघाट, भरतघाट सहित सभी प्रमुख घाट जलमग्न हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे न जाने और सतर्क रहने की अपील की है। चित्रकूट SDM एपी द्विवेदी ने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ की टीमों के साथ प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है।
जानिए एमपी में कैसे और कहां से आया मानसून
भारत में मानसून (Monsoon) की एंट्री 24 मई को हुई। मानसून ने सबसे पहले केरल में दस्तक दी। फिर कर्नाटक पहुंचा। तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, आंध्र प्रदेश होते हुए 16 जून को मानसून एमपी आया। 20 जून तक मानसून ने सभी जिलों को करव कर लिया। अब पूरे सूबे में झमाझम बारिश हो रही है। अब तक 16 इंच पानी गिर चुका है।