Ladli Behna Yojana Update: CM का बड़ा ऐलान- दिवाली के बाद योजना से वंचित बहनों को भी लाभ; भाई दूज से हर माह 1500 रुपए
MP CM मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना पर बड़ा ऐलान किया। दीपावली के बाद छूटी हुई महिलाएं भी जुड़ेंगी योजना से। भाई दूज से महिलाओं को हर माह 1500 रुपए और 2028 तक 3000 रुपए मिलेंगे।
Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना से जुड़ी बड़ी घोषणा की है। सीएम ने कहा कि दीपावली के बाद उन बहनों को भी योजना में शामिल किया जाएगा, जिन्हें अब तक लाभ नहीं मिला है।
महिलाओं के लिए खुशखबरी
मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि भाई दूज के बाद से लाड़ली बहनों को 1500 रूपए प्रति माह दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यह राशि आने वाले समय में और बढ़ाई जाएगी। योजना के तहत 2028 तक राशि बढ़कर 3000 रूपए प्रति माह हो जाएगी, जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।
CM मोहन यादव ने दिए संकेत
मुख्यमंत्री ने संकेत दिए हैं कि दीपावली के बाद योजना में छूटी हुई महिलाओं को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, यदि कोई बहन अभी योजना से बाहर है तो चिंता मत करो, दीपावली के बाद लड्डू मिलेंगे।
कब शुरू हुई थी यह योजना?
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मई 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। उस समय महिलाओं को हर माह 1000 रूपए दिए जाते थे। रक्षाबंधन 2023 के अवसर पर यह राशि बढ़ाकर1250 रूपए कर दी गई थी। अब मोहन यादव सरकार दीपावली के बाद इसे 1500 रूपए कर रही है।
कौन-कौन लाभ उठा सकता है?
- महिला मध्य प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
- परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
- महिला विवाहित, विधवा या तलाकशुदा होनी चाहिए।
अगर समस्या हो तो क्या करें?
यदि किसी महिला को राशि नहीं मिल रही है या कोई समस्या है, तो वह हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर कॉल कर सकती है या cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकती है।