Green Field Expressway: सिंहस्थ का ट्रैफिक मैनेज करेगा बड़वाह धामनोद रोड, सागर-दमोह के बीच बनेगा 75 किमी लंबा फोरलेन

मध्य प्रदेश में बड़वाह-धामनोद, सागर-दमोह और भोपाल-विदिशा के बीच फोरलेन सड़कें और नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनेंगे। सिंहस्थ 2028 के लिए ट्रैफिक प्रबंधन, व्यापारिक और तीर्थ क्षेत्रों को जोड़ेगा नया नेटवर्क।

Updated On 2025-09-30 13:34:00 IST

Bhopal: मध्य प्रदेश में जल्द ही भोपाल से मंदसौर और सागर से सतना दो नए ग्रीन फील्ड बनेंगे। उनके लिए डीपीआर तैयार करने के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही सर्वे शुरू किया जाएगा। वहीं भोपाल विदिशा सागर दमोह फोरलेन बनेगा। उसकी स्वीकृति हो गई है। बड़वाह धामनोद के बीच एन एच 38 के दो लेन से फोर लेन किया जा रहा है। इसमें महेश्वर मंडलेश्वर को आपस में जोड़ा जाएगा। आशापुर, गाडरवारा और जबलपुर को जोड़ने के लिए एक ग्रीन फील्ड, ब्राउनफील्ड बनाया जाएगा। भोपाल से मंदसौर के बीच ग्रीन फील्ड बनाया जाएगा। वहीं आशापुरा से गाडरवारा होते हुए जबलपुर के बीच एक ग्रीन फील्ड बनेगा।

NH-38 पर बड़वास से धामनोद के बीच 2543 करोड रुपए खर्च कर 63 किलोमीटर लंबे मार्ग दो लेन को फोर लेन किया जाएगा। यह है मॉडल के अनुसार बनाया जाएगा। यह मार्ग डामरीकृत होगा। वह मार्ग बड़वाह मंडलेश्वर महेश्वर धामनोद शहरी क्षेत्र से गुजरते हुए दो महत्वपूर्ण राज्य मार्ग NH-52 और इंदौर सेंधवा और NH-347 बीजी इंदौर देशवाद को जोड़ेगा।

सिंहस्थ को देखते हुए कार्य में तेजी

आगामी सिंहस्थ से 2028 के दौरान इस मार्ग पर तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ाने की संभावना है। वर्तमान दो लेन सड़क जो पहले से ही अपनी पूर्ण क्षमता के साथ संचालित हो रही है। सिंहस्थ के दौरान यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। यह मार्ग खरगोन जिले में व्यापार हथकरघा और कृषि औद्योगिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है। फोर लेन से सड़क की क्षमता बढ़ेगी। वस्तुओं की आवाजाही संभव होगी और क्षेत्रीय विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। बाईपास सहित फोरलेन सड़क उन्नयन से यातायात सुनिश्चित होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इसके लिए 1158 पेड़ काटे जाएंगे या शिफ्ट किए जाएंगे। इसके साथ ही 33 हेक्टेयर जमीन का भी भू अर्जन किया जाएगा।

सागर दमोह और कई विधानसभा को ही होगा फायदा

सागर दमोह के बीच 75 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनाया जाएगा। बहेरिया तिराहा से शुरू होकर यह दमोह जबलपुर मार्ग पर समाप्त होगा। सागर में 43 और दमोह में 51 किलोमीटर मार्ग बनेगा। इस मार्ग के बनने से सागर और दमोह लोकसभा तथा नरयावली, रहली, पथरिया, दमोह विधानसभा के नागरिकों को फायदा मिलेगा। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 46,26,44, 45 और 30 का NHAI की प्रगति योजनाओं से फोर लेन कनेक्टिविटी का प्रभावी नेटवर्क बनेगा। खास तौर पर सागर से जबलपुर, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा के लिए बेहतर रोड बनकर तैयार होगा। तीर्थ दर्शन कुंडलपुर के लिए बेहतर कनेक्टिविटी होगी।

भोपाल विदिशा के बीच 1797 करोड़ से बनेगा फोरलेन

भोपाल से विदिशा के बीच 46 किलोमीटर लंबे दो लाइन मार्ग का फोरलेन किया जाएगा। भोपाल में अयोध्या बायपास के भानपुर चौराहा से होकर विदिशा बायपास नेशनल हाईवे के 3 किलोमीटर पर यह मार्ग समाप्त होगा। भोपाल में 19 किलोमीटर और रायसेन में 17 किलोमीटर का यह मार्ग बनेगा। इस मार्ग के लिए 1414 करोड रुपए स्वीकृत किए गए थे। पहले यहां सूखी सेवनिया में 3 किलोमीटर लंबाई में बाईपास प्रस्तावित था। फिर बाद में सलामतपुर के दो लेन आर ओ बी की खराब होने की वजह से प्रस्ताव को अतिरिक्त बढ़ा दिया गया।

Tags:    

Similar News