MP News: धर्मेंद्र प्रधान से मिले गौरव तिवारी, रीवा में APSU और इंजीनियरिंग कॉलेज को अपग्रेड करने की उठाई मांग
MP News: भाजपा नेता गौरव तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर दो महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (APSU) को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा और रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में अपग्रेड करने की अपील की।
MP News: भाजपा नेता गौरव तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर दो महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (APSU) को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा और रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में अपग्रेड करने की मांग की। मुलाकात के दौरान उन्होंने एक लिखित पत्र भी सौंपा, जिसमें रीवा और विंध्य क्षेत्र के शैक्षणिक विकास का विस्तार से उल्लेख किया गया है।
रीवा विंध्य प्रदेश की राजधानी
गौरव तिवारी का कहना है कि रीवा, ऐतिहासिक रूप से विंध्य प्रदेश की राजधानी रहा है। आज भी उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे पड़ोसी राज्यों से हजारों छात्र यहां पढ़ने आते हैं। APSU न केवल क्षेत्र का प्रमुख विश्वविद्यालय है, बल्कि इसके 65 से ज्यादा संबद्ध कॉलेज हैं, जहां हजारों छात्र विभिन्न पाठ्यक्रमों में शिक्षा ग्रहण करते हैं। "अगर इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिलता है, तो यहां की शैक्षणिक गुणवत्ता और अवसरों में बड़ा सुधार आएगा।
रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज को NIT का दर्जा क्यों जरूरी?
गौरव तिवारी ने रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज को NIT में अपग्रेड करने की भी वकालत की। उनका कहना है कि यह संस्थान दशकों से तकनीकी शिक्षा का आधार स्तंभ रहा है, लेकिन NIT का दर्जा न मिलने के कारण छात्र उच्च स्तरीय शोध, स्कॉलरशिप और इंडस्ट्री से जुड़ाव जैसे अवसरों से वंचित रह जाते हैं।
उन्होंने कहा कि अगर यह मांगें पूरी होती हैं, तो न सिर्फ रीवा और विंध्य क्षेत्र, बल्कि पूरा मध्य प्रदेश और देश इससे लाभान्वित होगा। यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर और समावेशी विकास” की दिशा में एक मजबूत पहल साबित हो सकता है।