Bhopal–Bengaluru Flight Update: एयर इंडिया ने शुरू की भोपाल-बेंगलुरु के बीच अतिरिक्त उड़ान, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

भोपाल से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या और बढ़ती मांग को देखते हुए एयर इंडिया ने इस रूट पर अतिरिक्त उड़ान शुरू कर दी है।

Updated On 2025-12-15 09:40:00 IST

भोपाल से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या और बढ़ती मांग को देखते हुए एयर इंडिया ने इस रूट पर अतिरिक्त उड़ान शुरू कर दी है। यह विशेष फ्लाइट 19 दिसंबर 2025 तक संचालित की जाएगी।

पहले दिन इस उड़ान को यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। 164 सीटर विमान से भोपाल से बेंगलुरु के लिए 138 यात्री रवाना हुए, जबकि बेंगलुरु से भोपाल 38 यात्री पहुंचे। इससे साफ है कि इस रूट पर यात्रा की मांग लगातार बनी हुई है।

एयर इंडिया की यह उड़ान एआई-3391 दोपहर करीब 2:30 बजे बेंगलुरु से भोपाल पहुंची, जबकि वापसी में एआई-3392 दोपहर 3:05 बजे भोपाल से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई।

अब तक एयर इंडिया भोपाल से केवल दिल्ली और मुंबई के लिए ही नियमित सेवाएं संचालित कर रही थी। ऐसे में बेंगलुरु के लिए शुरू की गई यह अतिरिक्त उड़ान यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी, खासकर ऐसे समय में जब इंडिगो की सेवाओं में दिक्कतें सामने आई हैं।

राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक रामजी अवस्थी के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस अतिरिक्त उड़ान के संचालन से भोपाल–बेंगलुरु रूट पर अब रोजाना कुल 4 उड़ानें उपलब्ध रहेंगी, जिससे कनेक्टिविटी और यात्रा विकल्प दोनों बेहतर होंगे।

Tags:    

Similar News