रोहतक पुलिस को डेढ़ साल बाद मिली सफलता: CIA टीम ने इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला

Criminal arrest in Rohtak: रोहतक में पुलिस ने डेढ़ साल बाद इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को 4 दिन के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

Updated On 2025-01-07 18:26:00 IST
रोहतक में इनामी बदमाश गिरफ्तार।

Criminal arrest in Rohtak: रोहतक में पुलिस ने एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश पर रोहतक की एसएमपीएल पाइप लाइन से तेल चोरी करने आरोप है। पुलिस पिछले डेढ़ साल से आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करके 4 दिन की रिमांड पर लेगी। ताकि इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

क्या है पूरा मामला ?

CIA के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह का कहना है कि रोहतक की SMPL पाइप लाइन इस्माइला गांव से होकर गुजरती है। दरअसल 1 सितंबर 2023 को पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टार हाईवे ढाबा के पास बंद सिंघल स्ट्रीपश एलटीडी फैक्ट्री में पाइप लाइन से तेल चोरी करने की कोशिश की गई है।

जिसके बाद पुलिस ने एलटीडी कंपनी के मैनेजर अंकित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पैट्रोलियम एवं मिनरल पाइप लाइन एक्ट में मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 5 हजार का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले संजीव कुमार के तौर पर हुई है।  

Also Read: एनिमल हाउस में हो रही थी चोरी, चूहों ने पकड़वाया, जानिये कैसे?

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की जांच की जिम्मेदारी ASI विनोद को दी गई थी। इसके अलावा ASI प्रवीण कुमार, PSI सुशील, HC रविन्द्र और HC मनोज की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ पहले से भी तेल चोरी के करीब 5 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने वारदात में शामिल रहे दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।  

Also Read: गुरुग्राम में बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़,चोरी के कैंटर से गाय तस्करी करने जा रहे थे आरोपी, 3 लोगों को किया काबू 

Similar News