Delhi-Haryana Weather: दिल्ली में आज बारिश का येलो अलर्ट, तेज हवाएं चलेंगी; हरियाणा में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

Delhi-Haryana Weather: दिल्ली-एनसीआर में बीते दिन हुई बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत पहुंचाई। वहीं, आज भी दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Updated On 2025-05-17 11:34:00 IST
दिल्ली और हरियाणा का मौसम।

Delhi-Haryana Weather: बीते गुरुवार को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई, जिसके चलते लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। वहीं, आज (शनिवार) भी दिल्ली में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली में आसमानी बिजली चमकने के साथ तूफान और धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हालांकि बारिश के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर के अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

अगले कुछ दिनों में तापमान में होगी गिरावट?

बीते गुरुवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के अंदर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। हालांकि अगले कुछ दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे तापमान 40 के नीचे आ जाएगा। मौसम विभाग की मानें, तो 20 मई से लेकर 22 मई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। इससे तापमान करीब 37-38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश के आसार

आज हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी स्पीड 40 से 50 किमी प्रति घंटे रहेगी। हालांकि इसके बावजूद भी तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, तो आज भी हरियाणा में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा।

बता दें कि बीते शुक्रवार को शाम के समय हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश हुई, लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई। पिछले दिन हरियाणा के सिरसा में सबसे ज्यादा तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुरुग्राम में सबसे कम तापमान डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें: Delhi Pollution: गंभीर वायु प्रदूषण के बीच हार्ट के मरीजों को रहना होगा अलर्ट! जानिए क्या हो सकती हैं समस्याएं?

Tags:    

Similar News