मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे युजवेंद्र चहल: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान एक्ट्रेस के साथ हुए स्पॉट, क्या फिर से करेंगे शादी?

Yuzvendra Chahal: पिछले महीने धनश्री के साथ युजवेंद्र चहल का तलाक हो गया था। जिसके बाद उन्हें एक दूसरी एक्ट्रेस के साथ में स्पॉट किया गया। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह फिर से नए रिश्ते में आने वाले हैं।  

Updated On 2025-03-09 19:17:00 IST
मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे युजवेंद्र चहल।

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल का बीते महीने उनकी पत्नी धनश्री से तलाक हुआ था, जिसके बाद दोनों ही काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए थे। इस बीच भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच के दौरान चहल को आरजे महवश के साथ मैच का आनंद लेते हुए देखा गया है। यह देखकर लोगों में उनके रिश्ते के बारे में जानने के लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

बता दें कि इससे पहले भी महवश के साथ उनकी तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की अफवाहें फैलने लगी थी। हालांकि महवश ने उन अफवाहों को बेबुनियाद बताया था। लेकिन अब एक बार उन दोनों को एक साथ पाया गया है, जिसके बाद फिर से उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

पिछले रिश्ते को छोड़ मूव ऑन कर रहे चहल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चहल और धनश्री अब ऑफिशियली अलग हो गए हैं। पिछले महीने ही कोर्ट में उनका तलाक हुआ है। ऐसे में उन्हें किसी दूसरी लड़की के साथ देखे जाने पर उनके बीच नए रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि चहल पुराने रिश्ते से मूव ऑन करके आगे बढ़ रहे हैं। चहल और आरजे महवश के एंजॉयमेंट की खबरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिलहाल उनके बीच रिश्ते को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है।

2020 में हुई थी चहल-धनश्री की शादी

बता दें साल 2020 में कोविड महामारी के दौरान चहल और धनश्री की मुलाकात हुई थी। इसके बाद शुरू में वह दोनों दोस्त बने, फिर धीरे-धीरे उनका रिश्ता जल्द ही रोमांस में बदल गया। इसके चलत अगस्त 2020 में उनकी सगाई और दिसंबर 2020 में शादी हो गई थी। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों ने आपसी सहमति से कोर्ट में तलाक ले लिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि चहल और धनश्री 18 महीने यानी करीब डेढ़ साल से अलग रह रहे थे।

ये भी पढ़ें: IND-NZ Final: हाउ इज द जोश... सीएम रेखा गुप्ता ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं, दिल्ली पुलिस ने न्यूजीलैंड पर कसा तंज

Similar News