Delhi-Haryana Weather: दिल्ली के मौसम में इस हफ्ते होगा बड़ा उलटफेर, हरियाणा में आज भी जारी रहेगा 'लू' का प्रकोप

Delhi-Haryana Weather: दिल्ली के मौसम में इस हफ्ते बड़ा उलटफेर होने वाले है। इस हफ्ते 3 दिनों के लिए मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की गई है। पढ़ें मौसम के अपडेट्स...

Updated On 2025-04-28 07:08:00 IST
MP का मौसम: 28 जिलों में गर्मी का पारा 40° के ऊपर; सागर-दमोह सहित 5 शहरों में लू का अलर्ट, जानिए Aaj ka Temperature

Delhi-Haryana Weather: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते में तीन दिन मौसम खराब रहेगा। इस दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में चमक-गरज के साथ तूफानी हवाएं चलेंगी। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे राजधानी दिल्ली के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

वहीं, आज दिल्ली लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। 

29 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग की मानें, तो 29 अप्रैल को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान राजधानी दिल्ली में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जाएगा। साथ ही इस हफ्ते में 2 और 3 मई को भी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली के तापमान में गिरावट आएगी। इसका असर एनसीआर के शहरों में भी देखने को मिलेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने इन तीन दिनों के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। 

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?
हरियाणा में इन दिनों जनता को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आज भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहेगा। हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की संभावना है।

इनमें अंबाला, पंचकूला, चंडीगढ़, करनाल, रेवाड़ी, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, गुरूग्राम, फतेहाबाद, पलवल, झज्जर, मेवात, पानीपत, सोनीपत, जींद, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, सिरसा, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी और हिसार शामिल है। इसको लेकर मौसम विभाग ने इन जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 29 अप्रैल से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इससे प्रदेश में लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: Rain in April 2025: दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में इस दिन होगी बारिश, तेज गर्मी से मिलेगी राहत

Similar News