गैंगरेप आरोपी जावेद दिल्ली से गिरफ्तार: बंदूक की नोक पर किया था दुष्कर्म, तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने गैंगरेप समेत तीन दर्जन से ज्यादा मामलों के आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बंदूक की नोक पर महिला के साथ रेप किया था।
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने तीन दर्जन से ज्यादा मामलों के आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। जावेद पर गैंगरेप का भी आरोप है। आरोप है कि उसने बंदूक की नोक पर गैंगरेप किया था। बता दें कि दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सूचना के आधार पर वजीराबाद पुश्ते पर पहुंचकर हिस्ट्रीशीटर जावेद को पकड़ा। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश भी की। हालांकि गनीमत रही कि किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं लगी।
28 अप्रैल को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
दरअसल, 28 अप्रैल को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आरोपी जावेद वजीराबाद यमुना पुश्ते पर है। आरोपी एक कार में था। जैसे ही उसकी कार रुकी, तो वहां पहले से सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पुलिसवालों पर गोलियां चलाने की भी कोशिश की, लेकिन वो नाकामयाब रहा। आरोपी जावेद गैंगरेप के एक मामले में फरार चल रहा था।
आरोप है कि उसने और उसके साथियों ने बंदूक की नोक पर महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। जानकारी के अनुसार, आरोपी जावेद को 26 अप्रैल को ही यमुना पुश्ते से गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है।
🚨दिल्ली पुलिस @CrimeBranchDP की टीम ने एक वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार
— Delhi Police (@DelhiPolice) April 28, 2025
🚨3 दर्जन से भी अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्त अपराधी सामूहिक बलात्कार के मामले में वांछित था
🚨ख़ुफ़िया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने वजीराबाद थानाक्षेत्र के जगतपुर पुस्ता के पास… pic.twitter.com/N9Ax8OupJM
दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, 'क्राइम ब्रांच ने एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 3 दर्जन से भी ज्यादा आपराधिक मामलों में संलिप्त है। अपराधी सामूहिक बलात्कार के मामले में वांछित था। खूफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने वजीराबाद थानाक्षेत्र के जगतपुर पुस्ता के पास मुठभेड़ के बाद अपराधी को धर दबोचा। अपराधी के पास से एक पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की गई है।'
ये भी पढ़ें: सुल्तानपुरी हत्याकांड: 21 साल के युवक की सरेआम चाकू घोंपकर हत्या, परिजन ने लगाई न्याय की गुहार