Delhi Election 2025: बस मार्शल पर फिर राजनीति शुरू, सचदेवा बोले आतिशी गुमराह करना बंद करें

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बस मार्शल का मुद्दा फिर से गरमाने लगा है। आज वीरेंद्र सचदेवा ने सीएम आतिशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मार्शलों को सिर्फ गुमराह करने का काम कर रही हैं।

Updated On 2024-11-29 21:19:00 IST
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा।

Delhi Election 2025: आज बस मार्शल का मुद्दा फिर से गरमा गया। इसको लेकर आप और बीजेपी के बीच खूब विवाद हुआ। इसको लेकर दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सीएम आतिशी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आतिशी बस कर्मियों को गुमराह करना बंद करें और उनकी सेवाएं नियमित करने के लिए बना प्रशासनिक प्रस्ताव सार्वजनिक करें। आतिशी मार्लेना ने विधानसभा की बैठक का लम्बे राजनीतिक भाषण के लिए तो इस्तेमाल किया पर इन दिल्ली सिविल डिफेंस कर्मियों की ड्यूटी कब कैसे नियमित होगी इस पर एक शब्द नहीं बोला।

सचदेवा ने कहा है कि यह बेहद दुखद है कि मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने भी अपनी पार्टी के अन्य नेताओं की ही तरह शुक्रवार को विधानसभा सदन की बैठक को दिल्ली की जनता खासकर बस मार्शलों को गुमराह करने के लिए किया। सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने अक्टूबर अंत में स्पष्ट रूप से निर्देश दिया था कि सिविल डिफेंस कर्मियों को 4 माह के लिये प्रदूषण नियंत्रण ड्यूटी पर लगाया जाये और इस बीच में दिल्ली सरकार उन कर्मियों की सेवाएं नियमित करने का प्रशासनिक प्रस्ताव तैयार करे।

सचदेवा ने प्रदूषण नियंत्रण ड्यूटी को लेकर भी घेरा

सचदेवा ने कहा कि हमारी जानकारी है कि उपराज्यपाल ने प्रदूषण नियंत्रण डयूटी इसलिए दी थी ताकि इनको वेतन प्रदूषण विभाग फंड से मिल सके क्योंकि पूर्व में जब तक यह लोग डीटीसी में बस मार्शल डयूटी कर रहे थे, तब का इनका दस माह का वेतन बकाया है। अरविंद केजरीवाल द्वारा एक आदेश से हटाये गये बस मार्शल के रूप में कार्यरत सिविल डिफेंस कर्मियों का अब अरविंद केजरीवाल एवं आतिशी मार्लेना सरकार के ऊपर से विश्वास खो चुके हैं और इसलिए उन्होंने दिल्ली सरकार के बार बार कहने पर भी ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है।

सचदेवा ने कहा है कि सच यह है कि मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना भली भांति जानती हैं कि उनकी सरकार की विदाई तय है और इसलिए वह बस मार्शल कर्मियों को ही नहीं किसी भी प्रकार के कांट्रैक्ट कर्मियों को स्थाई भाव देने के लिए कोई कार्य नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें:- कांग्रेस ने कर दिया बड़ा ऐलान: दिल्ली चुनाव में नहीं करेगी आप से गठबंधन, सभी 70 सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

Similar News