Delhi News: यमुना किनारे बने वासुदेव घाट का काम मार्च महीने के अंत तक होगा पूरा, एलजी वीके सक्सेना ने लिया जायजा

Delhi News: दिल्ली में यमुना किनारे प्राचीन घाटों में से एक वासुदेव घाट है, इसका पुराना नाम कुदेशिया घाट था। वासुदेव घाट के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी डीडीए विभाग को सौंपी गई है।

Updated On 2024-02-18 15:22:00 IST
यमुना किनारे बने वासुदेव घाट का काम जल्द होगा पूरा।

Delhi News: पूर्वी दिल्ली में यमुना आरती के लिए वासुदेव घाट को तैयार किया जा रहा है। यह घाट डीडीए विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा है। इस पूरे घाट का जायजा दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लिया। बताया जा रहा है कि मार्च महीने के अंत तक यह पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर रोजाना यमुना आरती भी होगी। दिल्लीवासी आरती के साथ-साथ यमुना किनारे पर्यटन का आनंद भी उठा सकेंगे। 

यमुना किनारे बने वासुदेव घाट का उपराज्यपाल ने लिया जायजा

बता दें कि दिल्ली में यमुना किनारे प्राचीन घाटों में से एक वासुदेव घाट है, इसका पुराना नाम कुदेशिया घाट था। लेकिन अब इसका नाम बदलकर वासुदेव घाट किया गया हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यमुना किनारे भगवान श्री कृष्ण गाय चराया करते थे। डीडीए विभाग द्वारा घाट का जीर्णोदार कर यमुना आरती के लिए तैयार किया जा रहा है। इस पर लगातार उपराज्यपाल वीके सक्सेना नजर रखे हुए है और समय-समय पर नियमित रूप से दौरा कर तैयारियों का भी जायजा ले रहे हैं। 

बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान उपराज्यपाल ने भी यमुना आरती की थी। उससे पहले भी यहां पर कई बार तैयारियों पर किया गया। पिछले कुछ समय से घाट को सुंदर और आकर्षक रूप से किया जा रहा है। जहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक और सैलानी भी यमुना का आनंद उठा सकेंगे। 

वासुदेव घाट के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी डीडीए को दी गई 

वासुदेव घाट के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी डीडीए विभाग को सौंपी गई है और घाट के किनारे कई आकर्षक मॉन्यूमेंट्स भी बनाए गए हैं, जिनकी छवि देखने से ही बनती है। साथ ही, यहां पर रंग-बिरंगे पौधे भी लगाए गए हैं, जो पर्यटकों को दूर से ही आकर्षित करेंगे और उनका मन मोह लेंगे। 

Similar News