स्वाति मालीवाल का Atishi पर बड़ा आरोप: बोलीं- आतिशी का परिवार आतंकी अफजल गुरु के लिए लड़ा, दिल्ली का आज दुखद दिन
आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाए जाने के फैसले पर पार्टी की ही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आतिशी के माता-पिता आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए लड़े।
Swati Maliwal Attack On Atishi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम सोमवार (17 सितंबर) को अपने पद से इस्तीफा देंगे। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई और आतिशी को नया मुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। सीएम केजरीवाल के प्रस्ताव पर सभी विधायकों सहमति जताई। आतिशी को नया मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पार्टी की ही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के लिए बहुत दुखद दिन है। आतिशी के माता-पिता आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए और आज उसे ही दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है।
आतिशी पर स्वाति मालीवाल का बड़ा आरोप
आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। इस पर आम आदमी पार्टी की ही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल, स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के नए सीएम को तौर पर आतिशी का नाम सामने आते ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि आतिशी के माता-पिता ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने के लिए लड़ाई लड़ी।
दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 17, 2024
उनके माता पिता ने आतंकी अफ़ज़ल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाऐं लिखी।
उनके हिसाब से… pic.twitter.com/SbllONqVP0
आतिशी की माता पिता के साथ तस्वीर, कथित तौर पर दया याचिका का एक स्क्रीनशॉट और एक वीडियो भी पोस्ट किया है। मालीवाल की ओर से शेयर किए गए वीडियो क्लिप में तृप्ति वाही को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अफजल गुरु को बलि का बकरा बनाया गया।
Delhi New CM: आतिशी बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, 2013 से अब तक ऐसा रहा राजनीतिक सफर