Delhi Earthquake: दिल्ली में लगे भूकंप के जोरदार झटके, सुबह-सुबह घर से बाहर भागे लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

Delhi Earthquake: दिल्ली एनसीआर में आज सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। धरती सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर हिली है। जानिए कितनी रही तीव्रता।

Updated On 2025-02-17 06:16:00 IST
दिल्ली में भूकंप के झटके।

Delhi Earthquake: दिल्ली एनसीआर में सुबह-सुबह भूकंप का जोरदार झटका लगा है। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। सुबह के समय जब अधिकांश लोग सो रहे थे, तभी बिल्डिंग जोरों से हिले लगे। लोग आधी नींद में जगे और बाहर की ओर भागे। यह झटके सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर महसूस किए गए हैं। धरती इतनी जोर से हिली की दरवाजे, खिड़की से लेकर बेड तक सब कुछ हिलने लगा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई है। 

दिल्ली के आसपास ही था भूकंप का केंद्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैसे तो दिल्ली ेमें अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं, लेकिन इस बार के झटके काफी जोरदार थे। इसका कारण यह भी था कि इस बार भूकंप का केंद्र भी दिल्ली के ही आसपास 5 किलोमीटर गहराई में दर्ज किया गया है। यही कारण है कि पूरी बिल्डिंग हिल गई। धरती कुछ समय तक हिलती रही, जिससे लोगों की नींद खुल गई और दहशत जैसा माहौल हो गया। 

भूकंपीय क्षेत्र 4 में आता है दिल्ली 

बताते चलें कि दिल्ली-एनसीआर भूकंपीय क्षेत्र IV में आता है, यहां हमेशा मध्यम से तीव्र कैटेगरी के भूकंप आने का खतरा रहता है। अक्सर यहां भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। दिल्ली में जब भी भूकंप आता है, खतरा दोगुनी हो जाता है, इसका कारण है कि यहां ऊंची-ऊंची बिल्डिंग है और सकड़ी गलियां हैं। गांव में भूकंप आने के बाद लोगों को भागने के लिए मैदानी भाग मिल जाता है, जिस्से विपरीत परिस्थिति में वह अपना बचाव कर सकते हैं, लेकिन दिल्ली में अगर लोग अपने घरों से बाहर निकल भी गए, तो भी इतनी ऊंची बिल्डिंग होती है कि अगर भूकंप जोरदार आया, तो लोगों को जान बचाना मुश्किल हो जाएगा। 

Similar News