Delhi New Govt: रेखा गुप्ता ने संभाला सीएम का कार्यभार, शाम 7 बजे कैबिनेट की पहली बैठक

Delhi New Govt: रेखा गुप्ता ने बतौर दिल्ली की मुख्यमंत्री अपना कार्यभार संभाल लिया है। अपनी कुर्सी पर विराजने के बाद आज शाम 7 बजे दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक होने वाली है।

Updated On 2025-02-20 16:10:00 IST
सीएम रेखा गुप्ता ने संभाला कार्यभार।

Delhi New Govt: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने सीएम पद का कार्यभार संभाला है। वह शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली सचिवालय पहुंची और कार्यभार संभाला है। वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं, जबकि दिल्ली बीजेपी की दूसरी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभाला है। इसके अलावा दिल्ली के कुल सीएम में वह 9वीं सीएम बनी हैं। बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने उन्हें बुके देकर उनका अभिनंदन किया है।

महिलाओं को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली की नई रेखा गुप्ता सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक आज शाम 7 बजे होने वाला है। इस पर दिल्ली के करोड़ों जनता की नजर होगी कि पहली बैठक में रेखा गुप्ता क्या अहम फैसला करती हैं। उम्मीद की जा रही है कि रेखा गुप्ता का पहला फैसला महिलाओं के लिए होने वाला है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में यह दावा किया था कि बीजेपी की सरकार आती है, तो महिलाओं को 2500 रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे, अब देखने वाली बात है कि क्या आज की कैबिनेट बैठक में इस पर विचार किया जाता है या फिर नहीं।

इन मुद्दों पर हो सकती है बातचीत

रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली सरकार कैबिनेट के 6 मंत्रियों में से किसे क्या विभाग मिलती है, इस पर भी जनता की नजर टिकी हुई है। भाजपा ने अपने 6 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ जरूर दिला दिया, लेकिन अभी तक विभाग नहीं बांटे गए हैं। एक उम्मीद यह भी है कि कैबिनेट मीटिंग में यमुना की सफाई को लेकर चर्चा हो सकती है। इस चुनाव में यमुना सफाई का मुद्दा बड़ा मुद्दा बन गया था। ऐसे में भाजपा प्राथमिकता के साथ इस संकल्प को पूरे कर सकती है। इस बैठक से पहले रेखा गुप्ता अपने मंत्रियों के साथ शाम 5 बजे यमुना आरती में शामिल होने वाली हैं। 

ये भी पढ़ें:- दिल्ली विधानसभा में इतिहास दोहराया: विजेंद्र गुप्ता बने स्पीकर, कभी मार्शलों ने इस वजह से जबरन घसीटकर निकाला था बाहर

Similar News