Raahgiri Day 2024: क्या आप राहगीरी दिवस में शामिल हुए, अगर नहीं तो इस रविवार को कनॉट प्लेस जाइये, आनंद से गुजरेगा दिन

Raahgiri Day 2024: कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक राहगीरी दिवस (Raahgiri Day 2024) का फिर से शुभारंभ होने जा रहा हैं।

Updated On 2024-02-16 16:04:00 IST
कनॉट प्लेस में रविवार को मनाया जाएगा राहगिरी दिवस।

Raahgiri Day 2024: नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में रविवार का दिन बेहद खास होने वाला है। 18 फरवरी, 2024 को राहगीरी दिवस मनाया जाएगा। यह आयोजन हर साल किया जाता है। इसमें दिल्ली के लोग भारी संख्या में शामिल होते हैं। अगर आपने यह कार्यक्रम नहीं देखा है, तो इस रविवार को कनॉट प्लेस अवश्य जाना चाहिए। लेकिन, आपको सुबह 7 बजे ही पहुंच जाना चाहिए। दरअसल, इस कार्यक्रम की टाइमिंग सुबह 7 बजे से 10 बजे तक की है। एक बात और बता दें कि अगर आप अपने वाहन से कनॉट प्लेस जाने की सोच रहे हैं, घर से निकलने से पहले ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जरूर चेक कर लेना क्योंकि इस आयोजन के चलते कई मार्गों को वाहनों के लिए बंद कर दिया जाता है। 

अब आपको बताते हैं कि राहगीरी दिवस का उद्देश्य क्या है। दरअसल, यह आयोजन यातायात नियमों का पालन करने, वायु प्रदूषण कम करने, सार्वजनिक वाहनों के अधिक इस्तेमाल जैसे मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। दिल्ली पुलिस की मानें तो लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा ताकि सड़क पर जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में कमी आ सके। पुलिस ने बताया कि यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। दिल्ली नगर निगम के साथ-साथ कई पार्टनर्स इस आयोजन में शामिल हैं।  

सुबह 7 बजे से सड़कों की घेराबंदी होगी

राहगीरी दिवस के तहत एमसीडी सुबह 7 बजे से 9 बजे तक सड़कों की घेराबंदी करेगी। इस दौरान इलाके में ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि लोगों को चलने, साइकिल चलाने और कई गतिविधियों में शामिल होने के लिए एक सुरक्षित और सुखद वातावरण मिले। इसके अलावा, खेलने के लिए एक अलग क्षेत्र बनाया जाएगा। 

ये कार्यक्रम होंगे

राहगीरी दिवस 2024

इसके साथ ही एक ड्राइंग प्रतियोगिता, एक कठपुतली शो, योगा, जुम्बा, फ्लैश मॉब, डांस, सड़क सुरक्षा जागरूकता गतिविधियां, प्रेरक भाषण और बहुत सारी मनोरंजक एक्टिविटीज होंगी। इसे दिल्ली नगर निगम, दिल्ली पुलिस, राहगिरी फाउंडेशन, एफआईए फाउंडेशन और PMNCH के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। 

जानें टाइम और लोकेशन

यह राहगीरी दिवस कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक चलेगा। ऐसे में लोगों को 7 बजे से पहले ही आयोजन स्थल पर पहुंच जाना चाहिए। वहीं, आयोजन स्थल की लोकेशन की बात करें तो इसका नज़दीकी मेट्रो स्टेशन राजीव चौक है। यहां से आप आसानी से आयोजन स्थल तक पहुंच सकते हैं। 

Similar News