Delhi Firing News: यमुना विहार में बदमाशों ने मकान के बाहर की कई राउंड फायरिंग, CCTV में कैद हुई घटना, एक्शन में आई पुलिस

Delhi Firing News: इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस टीम जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है।

Updated On 2024-02-17 11:42:00 IST
यमुना विहार इलाके में फायरिंग।

Delhi Firing News: पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार में गुरुवार की रात को एक घर के बाहर गोली चलाने वाले बदमाशों का फुटेज सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। यह घटना 15 फरवरी रात 11 बजे को हुई थी। इस मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग वीडियो वायरल 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक स्कूटी पर दो बदमाश यमुना विहार पहुंचते हैं। पहले एक मकान पर नजर डालते हैं। फिर दोनों तरफ देखते हैं और फायरिंग शुरू कर देते हैं। दोनों बदमाश मिलकर कई राउंड फायरिंग करते हैं। उनके निशान पर मुख्य रूप से मकान जरूर था, लेकिन उन्होंने कई मकानों पर फायरिंग की। एक मकान पर सबसे ज्यादा फायरिंग की। फायरिंग के दौरान आरोपी पूरी तरह से बेखौफ दिखाई देते हैं। वहीं बदमाशों को फायरिंग करते देख सामने की गली से आ रहे कुछ बाइक चालक डर की वजह से मुड़ने लगते हैं। दोनों बदमाशों घबराते नहीं, वो फायरिंग करते रहते हैं। इसके बाद स्कूटी सवार दोनों बदमाश मौके से फरार हो जाते हैं। 

जांच में जुटी पुलिस 

इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस टीम जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई। फिलहाल, मामले में आगे की जांच की जा रही है। मौके पर पहुंची भजनपुरा पुलिस ने मौके से कई खाली खोखे और 7.65 एमएम का एक जिंदा कारतूस को बरामद किया है। बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस शिकायतकर्ता से पूछताछ कर रही है। 

Similar News