Delhi News: दिल्ली सरकार ने बनाई योजना, विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर करेगी कर्मचारियों की भर्ती

Delhi News: इस भर्ती की प्रक्रिया में वर्तमान में जो कर्मचारी अस्थायी या अनुबंध पर विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे हैं। वह भी आवेदन कर सकते हैं।

Updated On 2024-02-11 11:24:00 IST
दिल्ली सरकार ने बनाई योजना।

Delhi News: दिल्ली सरकार के विभागों में अनुबंध और आउटसोर्सिंग के पद पर कार्य कर रहे कर्मचारियों की जगह दिल्ली सरकार ने इन पदों पर स्थायी भर्ती करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने अपने सभी विभागों से ऐसे पदों की जानकारी मांगी है, जिनपर अनुबंध या आउटसोर्सिंग पर कर्मचारी काम कर रहे हैं। 

दिल्ली सरकार ने विभागों से मांगी पदों की जानकारी

दिल्ली सरकार के सेवा विभाग की ओर से तकनीकी संस्थानों, विश्वविद्यालयों, बोर्डों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय और स्वायत्त निकायों को पत्र लिखकर पदों पर अस्थायी कर्मचारियों के बारे में जानकारी मांगी हैं। इसका विवरण मिलने के बाद प्रक्रिया के तहत इन पदों पर स्थायी कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।

22 हजार से ज्यादा पदों पर कई भर्तियां

इस भर्ती की प्रक्रिया में वर्तमान में जो कर्मचारी अस्थायी या अनुबंध पर विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे हैं। वह भी आवेदन कर सकते हैं। इससे वह दिल्ली सरकार में स्थायी कर्मचारी हो सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले डेढ़ साल में दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों और एजेंसियों में 22 हजार से अधिक स्थायी भर्तियां की गई हैं। 

भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए महत्वपूर्ण कदम

सेवा विभाग के अधिकारी ने बताया कि डीएसएसएसबी ने भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ऐसा करने से परीक्षाएं समय पर हो सकेंगी। साथ ही, परीक्षा का परिणाम 6 से 8 महीने में घोषित कर दिया जाएगा, जबकि पहले परीक्षा का परिणाम आने में लगभग 1 साल का समय लगता था। 

Similar News