JMI New Vice-Chancellor: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के नए कुलपति बने JNU के प्रोफेसर मजहर आसिफ, जानिए उनका बैकग्राउंड

राष्ट्रपति ने को प्रोफेसर मजहर आसिफ को जामिया मिलिया इस्लामिया के कुलपति के पद पर नियुक्त किया है। प्रोफेसर आसिफ वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के भाषा स्कूल में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

Updated On 2024-10-24 18:42:00 IST
जामिया मिलिया इस्लामिया।

JMI New Vice-Chancellor Professor Mazhar Asif: जामिया मिल्लिया इस्लामिया को लंबे समय से अपने कुलपति का इंतजार अब खत्म हो गया है। प्रोफेसर मजहर आसिफ, जो वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के भाषा स्कूल में कार्यरत हैं, उन्हें जामिया मिलिया इस्लामिया का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति ने की है। 

जामिया को अपने स्थाई कुलपति का इंतजार हुआ खत्म

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति ने 24 अक्टूबर, 2024 को प्रोफेसर मजहर आसिफ को जामिया मिलिया इस्लामिया के कुलपति के पद पर नियुक्त किया है। प्रोफेसर आसिफ वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के भाषा स्कूल में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

जेएनयू के पूर्व छात्र रह चुके हैं प्रोफेसर मजहर आसिफ

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, "भारत की राष्ट्रपति ने जामिया मिलिया इस्लामिया के विजिटर के रूप में प्रोफेसर मजहर आसिफ को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की अवधि के लिए या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, कुलपति नियुक्त किया है।" जेएनयू के पूर्व छात्र रहे प्रो. आसिफ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 की मसौदा समिति के सदस्य भी रह चुके हैं, जो उनके अनुभव और शैक्षणिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। उनकी नियुक्ति से जामिया मिलिया इस्लामिया में शैक्षणिक उत्कृष्टता और विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

नजमा अख्तर के बाद हुई है स्थाई नियुक्ति

प्रोफेसर नजमा अख्तर जामिया मिलिया इस्लामिया की पहली महिला कुलपति थीं। उन्होंने एक महिला होने के नाते कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन अपनी प्रतिभा और लगन से सभी को प्रभावित किया। उनके कार्यकाल के दौरान, कई महत्वपूर्ण पहलों को आगे बढ़ाया, जैसे नई पाठ्यक्रमों का निर्माण, शोध के अवसरों का विस्तार, और विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना। 

उनकी विदाई के बाद, विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर मजहर आसिफ को नया कुलपति नियुक्त किया, जो उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2024 में जामिया मिलिया इस्लामिया तीसरे स्थान पर रहा है।

Similar News