Delhi Woman Murder Case: सनकी आशिक ने महिला की गोली मार की हत्या, आरोपी समेत दो गिरफ्तार

जहांगीरपुरी इलाके में हुई महिला की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो युवकों को किया गिरफ्तार। इसके अलावा मामले की जांच की जा रही है।

Updated On 2024-04-27 16:22:00 IST
सांकेतिक तस्वीर।

Delhi Woman Murder Case: नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के जहांगीरपुरी में शुक्रवार दोपहर एक महिला की गोली मार हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग मुख्य आरोपी समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

महिला की गोली मार की हत्या

दरअसल, बीते दिन शुक्रवार दोपहर नाबालिग लड़के ने एक महिला के घर में घुसकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें महिला की मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर महिला के घर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भिजवाया गया।

आरोपी मृतका की बेटी को करता था परेशान

पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तफ्तीश में पुलिस का कहना है कि मामला एक तरफा प्यार से जुड़ा है। आरोपी लंबे समय से मृतका की बेटी को परेशान कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, सरिता अपने पति मनोज व 15 वर्षीय बेटी के साथ जहांगीरपुरी के जे ब्लॉक में रहती है। बताया जा रहा है कि पिछले दो सालों से मेहताब नामक युवक उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। उससे परेशान होकर उन्होंने बेटी को गुरुकुल में भेज दिया था। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे युवक अचानक सरिता के घर पहुंचा और पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली सरिता की छाती में लगी।

नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

महिला को नाजुक हालत के चलते बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

Similar News