Satyawati Flyover Accident: सत्यवती फ्लाईओवर पर लोहे की रेलिंग से टकराई इनोवा कार, एक की मौत

उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के सत्यवती फ्लाईओवर पर एक इनोवा कार चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे कार सेंट्रल वर्ज पर लोहे की रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई।

Updated On 2024-01-29 16:32:00 IST
दिल्ली के द्वारका में बड़ा सड़क हादसा।

Satyawati Flyover Accident: अशोक विहार इलाके से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा सत्यवती फ्लाईओवर पर हुआ है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पाया कि एक इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में है। वहीं, चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल को तुरंत नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दी ये जानकारी

इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस स्टेशन भारत नगर को कल देर रात 12.11 बजे सत्यवती फ्लाई ओवर पर सड़क दुर्घटना का सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक इनोवा कार को दुर्घटनाग्रस्त हालत में पाया। इसके साथ ही एक घायल व्यक्ति को तुरंत डीसीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

लोहे की रेलिंग से टकराई कार

पुलिस ने मृत व्यक्ति की पहचान राजन वर्मा के रूप में बताई है। पुलिस ने आगे बताया कि मामले में आस पास के लोगों से पूछताछ की गई। इसके बाद पता चला कि राजन वर्मा ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया और सत्यवती फ्लाईओवर के सेंट्रल वर्ज पर लोहे की रेलिंग से टकरा गया। जिसके चलते राजन के सीने पर गंभीर चोटें आई।

पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं, पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ये मामला पुलिस स्टेशन भारत नगर में दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।

Tags:    

Similar News