Gold Akshaya Tritiya: दिल्ली में अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी के भाव गिरे, जानें अन्य शहरों में गोल्ड का कितना भाव?

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी की खरीदारी को बेहद शुभ माना गया है। खास बात है कि दिल्ली समेत कई शहरों में सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है। पढ़िये सोना चांदी की आज की कीमतें...

By :  Amit Kumar
Updated On 2025-04-30 13:39:00 IST
अक्षय तृतीया पर सोना और चांदी के दामों में गिरावट।

अक्षय तृतीया पर्व को खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। आज देशभर में यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना भी बेहद शुभ माना गया है। खास बात है कि अक्षय तृतीया के इस खास मौके पर सोना महंगा होने की बजाए सस्ता हो गया है। नीचे जानिये दिल्ली समेत देश के टॉप शहरों के सर्राफा बाजार का हाल...

अक्षय तृतीय पर गिरे सोने के भाव 
अक्षय तृतीय पर 24 कैरेट सोने का प्रति 10 ग्राम भाव 97910 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने का प्रति 10 ग्राम भाव 89750 रुपये है। 18 कैरेट की बात करें तो 10 ग्राम सोने के लिए 73440 रुपये खर्च करने होंगे। 

पिछले दिन महंगा था सोना 
बीते मंगलवार को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 97970 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 89800 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 73480 रुपये दर्ज की गई थी। गोल्ड रिटर्स की मानें तो पिछले दिन के मुकाबले आज 24 कैरेट सोने का भाव प्रति दस ग्राम 60 रुपये गिरा है, वहीं 22 कैरेट सोना 50 रुपये और 18 कैरेट सोना 40 रुपये सस्ता हुआ है।

शहर 22K भाव प्रति ग्राम 24K भाव प्रति ग्राम 18K भाव प्रति ग्राम
चेन्नई        8,975   9,791          7,434
मुंबई         8,975 9,791          7,344
दिल्ली       8,990          9,804        7,356
कोलकाता          8,975        9,791          7,344
बेंगलुरु          8,975          9,791          7,344
हैदराबाद          8,975         9,791         7,344
केरल          8,975          9,791          7,344
पुणे          8,975          9,791          7,344
वडोदरा          8,980          9,796  7348
अहमदाबाद          8,980         9,796          7,348

अक्षय तृतीया पर चांदी का भाव
अक्षय तृतीया पर चांदी का भाव बढ़ने की बजाए गिर गया। कल एक किलो चांदी का भाव 100500 रुपये था, वहीं आज यह 500 रुपये गिरकर एक लाख रुपये हो गया है। लेकिन चेन्नई, हैदराबाद, केरल में एक किलो चांदी 1 लाख 9000 रुपये तक पहुंच गया। 

Similar News