Delhi Famous Street Food: अगर आप भी हैं खाने के शौकीन, तो दिल्ली के इन स्ट्रीट फूड्स का जरूर लें स्वाद

Delhi Famous Street Food: हर कोई यहां के स्ट्रीट फूड का दीवाना है। चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ फेमस स्ट्रीट फूड्स के बारे में बताते हैं।

Updated On 2024-04-01 16:27:00 IST
दिल्ली के फेमस स्ट्रीट फूड

Delhi Famous Street Food: देश की राजधानी दिल्ली अपने इतिहास, शॉपिंग, खाने की चीजें और घूमने-फिरने के लिए काफी फेमस है। यहां पर लोग सस्ते दाम में बढ़िया स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं। यहां के फूड से लेकर स्ट्रीट फूड्स सब इतने ज्यादा फेमस है कि देश ही नहीं बल्कि विदेशी यहां पर स्वाद लेने के लिए आते हैं। अगर दिल्ली के चांदनी चौक की मशहूर पराठें वाली गली हो या फिर राजौरी गार्डन के मशहूर छोले भटूरे हो। हर कोई यहां के स्ट्रीट फूड का दीवाना है। चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ फेमस स्ट्रीट फूड्स के बारे में बताते हैं, जो दिल्लीवासियों के बीच काफी फेमस हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं या फिर घूमने के लिए आए हैं, तो इन फूड्स का स्वाद जरूर चख लें। 

मूलचंद का फेमस पराठा
मूलचंद पराठा

अगर आप राजधानी दिल्ली में रहते हैं तो यहां कि मशहूर दुकान मूलचंद का आलू, प्याज और अंडे के पराठें का स्वाद जरूर ट्राई करें। वहीं, यहां की  फेमस मैंगो लस्सी की बात ही अलग है। आप मूलचंद मेट्रो स्टेशन के नीचे ही इस दुकान पर पराठों का स्वाद जरूर करें। 

राजौरी गार्डन के फेमस छोले भटूरे
राजौरी गार्डन

दिल्ली के राजौरी गार्डन में मौजूद राम के छोले भठूरे पूरे दिल्ली में फेमस है। यहां जैसे छोले-भटूरे आपको कहीं और खाने को मिलेंगे। अगर आप दिल्ली में रहते हैं या फिर कहीं बाहर से घूमने के लिए आए हैं तो यहां के छोले भटूरे जरूर ट्राई करें। 

फेमस बॉम्बे भेल पुरी 
फेमस बॉम्बे भेल पुरी

अगर आप भी दिल्ली स्ट्रीट फूड खाने के लिए किसी बेहतरीन जगह की तलाश में हैं तो साउथ एक्सटेंशन में आपको कई अच्छे फूड स्टॉल्स मिलेंगे, जिनमें से यह आउटलेट बहुत ही फेमस है। ऐसे में अगर आप आपको खरीदारी के बीच थोड़ी एनर्जी की आवश्यकता है, तो यहां की सेवपुरी आपकी शॉपिंग को और खास बना देगी। 

दौलत की चाट
दौलत की चाट

दिल्ली के मशहूर व्यंजनों में से एक दौलत की चाट काफी फेमस है। इसला मलाईदार और चटपटा स्वाद आपको खूब पसंद आएगा। इसमें कई सारे ड्राय फ्रूट्स होते हैं। ऐसा स्वाद आपको सिर्फ चांदनी चौक में ही मिलता है। अगर आप दिल्ली जाते हैं तो यहां दौलत की चाट का स्वाद जरूर लें। 

Similar News