Delhi Weather Update: गर्मी ने तोड़ दिया इस महीने का रिकॉर्ड, आज राजधानी में बूंदाबांदी की संभावना, जानें प्रदूषण का हाल

Delhi Weather Update:  आज भी दिल्ली का मौसम सुहावना बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि कहीं-कहीं बूंदाबांदी बारिश भी देखने को मिल सकती है।

Updated On 2024-09-28 08:23:00 IST
दिल्ली का मौसम।

Delhi Weather Update:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान भी कंट्रोल में रहने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। सुहावने मौसम का यह दौर महज एक से दो दिनों तक ही जारी रहने वाला है। इसके बाद दिल्ली में फिर गर्मी की वापसी होगी और तापमान बढ़ने लगेगा। दूसरी ओर शुक्रवार को गर्मी ने इस महीने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

मौसम विभाग ने दी गर्मी की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह इस महीने की सबसे गर्म सुबह रही है। इस दिन सुबह से ही धूप खिली रही, जिसके कारण सुबह के समय तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि धीरे-धीरे बादलों का जमावड़ा दिखने लगा और मौसम ठंडा होता गया, लेकिन बारिश का साया देखने को नहीं मिला। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.76 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 24.58 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने गर्मी की वापसी की भी चेतावनी दे दी है। आईएमडी के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में दिल्ली का तापमान बढ़कर 37 डिग्री तक पहुंच सकता है।

कल यानी 29 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.76 और न्यूनतम तापमान 24.58 रहने की संभावना है। 30 सितंबर को दिल्ली के तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। इस दिन का अधिकतम तापमान 36.45 रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28.22 रहने की उम्मीद है। 

दिल्ली में प्रदूषण का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि 29 और 30 सितंबर को दिल्ली का मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद एक से तीन नवंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। बीते दिन हुई बारिश से दिल्ली में प्रदूषण कंट्रोल में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक कल दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 80 रहा था। बताया जा रहा है कि अगले 6 दिनों तक दिल्ली का प्रदूषण स्तर सामान्य ही रहेगी।

Similar News