Delhi Weather: ये तो सिर्फ ठंड का ट्रेलर है...जल्द पड़ने वाली है हाड़ कंपा देने वाली ठंडी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Report: दिल्ली में भीषण ठंड पड़नी शुरू हो गई है। राजधानी का तापमान रिकॉर्ड तोड़ रही है और संभावना है कि अभी असल ठंड पड़नी बाकी है। अभी का ठंड सिर्फ ट्रेलर है।

Updated On 2024-12-13 08:27:00 IST
दिल्ली का मौसम।

Delhi Weather Report: दिसंबर महीने के शुरुआत तक दिल्ली के लोग यही बात कर रहे थे कि इस साल ठंड नहीं पड़ रही है। ठंड प्रेमी लोग भी भगवान से दुआ करने लगे थे कि ठंड पड़े ताकि वे इस मौसम के मजे ले सके। अब जब ठंड पड़नी शुरू हुई तो लोगों के हाड़ कांपने लगे हैं। दिल्ली में बीते दिन इस साल का सबसे ठंडा दिन भी दर्ज किया गया। सुबह के समय शीतलहर और ठंडी हवाओं ने लोगों का कंबल से निकला मुश्किल कर दिया है, लेकिन आपको बता दें कि अभी आपने सिर्फ ठंड का ट्रेलर देखा है। आपको जल्द ही ठंड का पिक्चर भी देखने को मिलेगा।

बीते 2 दिनों में 5 डिग्री से कम रहा तापमान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते दो दिनों से राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। गुरुवार के दिन भी सुबह के समय कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था, हालांकि दोपहर में धूप की तपिश भी देखने को मिली थी। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है।

आज कैसा रहने वाला है राजधानी का मौसम

आज यानी शुक्रवार को भी दिल्ली में शीतलहर का एहसास होने वाला है। सुबह के समय स्मॉग व धुंध रहने की संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज की जाने की संभावना है। कल यानी 14 दिसंबर को भी दिल्ली का तापमान आज जैसा ही रहने वाला है। वहीं, अगले 3 दिनों तक दिल्ली में शीतलहर बरकरार रहने वाली है। बताते चलें कि मौसम विभाग ने जब बुधवार को दिल्ली का तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया, तब शीतलहर घोषित कर दिया था।

ये भी पढ़ें:- Delhi NCR Weather Today: 37 साल बाद इतना सर्द रहा 12 दिसंबर, 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम हुआ तापमान

Similar News