पानी की समस्या पर राजनीति तेज: बीजेपी और कांग्रेस ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन, AAP की खोल दी पोल

दिल्ली में बढ़ते जल संकट के साथ राजनीति भी तेज हो गई है। आज कांग्रेस और बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही AAP पर हमला भी बोला है।

Updated On 2024-06-16 15:58:00 IST
आम आदमी पार्टी के खिलाफ बीजेपी और कांग्रेस ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन।

Delhi Water Crisis: देश की राजधानी दिल्ली में पानी की बढ़ती दिक्कतों के साथ राजनीति गलियारों में भी इसकी चर्चा तेज हो गई है। दिल्लीवासियों को बीते कई दिनों से पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोग बूंद-बूंद को मोहताज हो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की सरकार आम आदमी पार्टी की ओर से लगातार आश्वासन दिया जा रहा है कि पानी की कमी जल्द ही खत्म हो जाएगी, वहीं बीजेपी और कांग्रेस दोनों दिल्ली की राज्य सरकार को आड़े हाथों लेने में लगी है। इस कड़ी में कांग्रेस और बीजेपी ने दिल्ली आप के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया है।


जल मंत्री के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में बढ़ती पानी की समस्या के बीच दिल्ली बीजेपी ने आज यानी 15 जून को आम आदमी पार्टी के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बीजेपी कार्यकर्ता सिर पर मटका लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के ऑफिस के बाहर पहुंची और मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'केजरीवाल हाय-हाय' के नारे भी लगाए।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली जल संकट: आतिशी ने जल बोर्ड अधिकारियों के साथ की आपात बैठक, चंडीगढ़ जाएगा वरिष्ठ ऑफिसर का प्रतिनिधिमंडल


कांग्रेस ने भी किया प्रदर्शन

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में भले ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ लड़ी, लेकिन अब चुनाव के खत्म होने के बाद कांग्रेस ने भी आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव ने आज जल संकट के खिलाफ यूसुफ सराय में 'मटका फोड़' विरोध प्रदर्शन किया। उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और मटका फोड़ प्रदर्शन किया। कांग्रेस की ओर से भी केजरीवाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

बीजेपी नेता ने कांग्रेस-आप को घेरा

दिल्ली में कांग्रेस द्वारा मटका फोड़ प्रदर्शन के बाद बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला का बयान आया है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की चाल है। जब लोकसभा चुनाव हो रहे थे, तब भी दिल्ली में पानी की दिक्कत थी, लेकिन कांग्रेस और आप की सांठगांठ के कारण उसने चुप्पी नहीं तोड़ी और अब मटका फोड़ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि दिल्ली को हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से जितना पानी मिलना चाहिए, उतना मिल रहा है, लेकिन आप में भ्रष्टाचार के कारण टैंकर माफियाओं को बढ़ावा मिल रहा है। दिल्ली जल बोर्ड में 80 करोड़ का घोटाला हुआ है, जिसके कारण ना ही तो नई पाइपें बिछ पाई और ना ही कोई और काम हो सका, जिसके कारण अभी पानी की दिक्कत हो रही है।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में पानी संकट के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेस के कार्यकर्ता, AAP सरकार के खिलाफ मटका फोड़ कर किया प्रदर्शन

मनोज तिवारी ने भी आप को घेरा

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी आम आदमी पार्टी पर खूब तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को काम करना नहीं, सिर्फ बहाने बनाना आता है। उन्होंने ना ही तो दिल्ली के लोगों को साफ पानी दिया और अब बुजुर्गों के पेंशन भी बंद कर रहे हैं। दिल्ली में आप की सरकार ने पिछले 10 सालों में एक भी नया राशन कार्ड नहीं बनाया है। उनका समय अब खत्म हो गया है, दिल्ली की जनता एक बार फिर बीजेपी को मौका देगी। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 5 वर्षों में सभी समस्याओं का समाधान कर देगी।

Similar News