Delhi Viral Video: नशे में धुत महिला ने सड़क पर जमकर काटा बवाल, ITBP के जवानों को दी धमकी

Delhi Viral Video: दिल्ली में नशे में धुत एक महिला ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। उसने ITBP के जवानों से बहस की और उन्हें धमकी भी दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Updated On 2025-03-06 17:55:00 IST
दिल्ली में एक महिला ने शराब पीकर ITBP के जवानों धमकी दी।

Delhi Viral Video: दिल्ली में आए दिन नसे की हालत में महिलाएं हंगामा करती रहती है लेकिन इस बार एक महिला नशे की हालत में ITBP के जवानों से भिड़ गई। महिला ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। महिला ने बीच सड़क पर ITBP के जवानों की गाड़ी रुकवाकर उन्हें परेशान किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसका एक वीडियो PARAMILITARY HELP – CAPF नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। 

पोस्ट के कैप्शन में क्या लिखा

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि 'दिल्ली में ड्यूटी पर जा रहे ITBP के जवानों को एक महिला ने परेशान किया। वो बार-बार अपनी गाड़ी जवानों की गाड़ी के आगे लगा रही थी।' वहीं वीडियो में मौजूद लोगों का कहना है कि महिला ने शराब पी रखी थी। महिला बार-बार ITBP की गाड़ी को आगे बढ़ने में  व्यवधान पैदा कर रही थी। लोगों ने महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 

महिला ने जमकर किया हंगामा

वीडियो में महिला को कहते हुए सुना जा सकता है कि महिला खुद को डिफेंस में होने की बात कर रही है। साथ ही ITBP के जवानों को धमकी दे रही है। ITBP के जवान महिला को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो समझने को तैयार ही नहीं है। महिला लगातार ITBP के जवानों से बहस कर रही है और उन पर ही महिला को परेशान करने का आरोप लगा रही है। 

यूजर्स ने की ये मांगें

इस वीडियो के सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में लोग महिला के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं। साथ ही कई यूजर्स ने फूछा कि ये महिला पीएमओ में किस पद पर कार्यरत है? वहीं कई यूजर्स ने तो महिला का लाइसेंस तक कैंसिल करने की मांग की। 

ये भी पढ़ें:- Delhi Crime Report: वेस्ट पुलिस ने दो माह में दबोचे 61 बदमाश, ऑपरेशन सेल के तहत मिली कामयाबी

Similar News