DSGMC ने किया किसान आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान, कहा- अन्नदाता को हर संभव मदद करवाएंगे मुहैया

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने किसानों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है। कमेटी ने कहा कि देश के अन्नदाता को हर संभव मदद मुहैया करवाएंगे।

Updated On 2024-02-18 17:55:00 IST
Farmers Protest Live Updates

Farmers Protest: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए घोषणा कर दी कि किसानों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देगी। इस  मुद्दे पर शनिवार को कमेटी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका व महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने संयुक्त रूप से घोषणा की कि देश के अन्नदाता को हर संभव मदद मुहैया करवाएंगे।

किसान संघर्ष को पूर्ण समर्थन

उन्होंने कहा कि दिल्ली कमेटी ने बीते समय के दौरान भी किसान संघर्ष को अपना पूर्ण समर्थन दिया था व हर प्रकार की मदद उपलब्ध करवाई थी। उसी प्रकार इस बार भी कमेटी किसान संघर्ष को भरपूर समर्थन देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता किसान अपनी मांगों को लेकर सरकारों से संघर्ष कर रहा है। यह बेहद दुखदायिक व पीढ़ादायक है कि अपने ही देश के किसान राजधानी दिल्ली तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हम सरकारों से भी अपील करते हैं कि इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाया जाए।

हर संभव मदद मुहैया करवाएंगे

उन्होंने कहा कहा कि अगर किसानों को किसी चीज की जरूरत होगी तो हम उपलब्ध करवाएंगे। किसान आंदोलन को किसी एक समुदाय या जाति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि किसान इस देश का अन्नदाता है इसलिए सभी को उसका सम्मान करना चाहिए। दोनों नेताओं ने कहा कि दिल्ली कमेटी अपने भाइयों के साथ मजबूती से खड़ी है।

पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर डटे किसान

बता दें कि पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली कूच करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें पंजाब और हरियाणा बॉर्डर रोका हुआ है। इसको लेकर पुलिस को पुलिस को आंसू गैस और बल का प्रयोग करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ नोएडा और गाजियाबाद बॉर्डर पर पुलिस बल तो तैनात है, लेकिन स्थिति सामान्य है। हालांकि, इस बार किसान आंदोलन को सभी किसान संगठनों का पूर्ण रूप से समर्थन नहीं मिला है।

Similar News