Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने मुंबई से जोमैटो डिलीवरी बॉय को किया गिरफ्तार, दो बार पैरोल जंप कर हुआ फरार

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में एक पैरोल जंपर को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी को कड़कड़डूमा कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वो पैरोल पर बाहर आया और फरार हो गया।

Updated On 2024-12-29 16:51:00 IST
जोमैटो डिलीवरी बॉय मुंबई से गिरफ्तार।

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने भजनपुरा थाने में दर्ज फिरौती के लिए अपहरण और हत्या के दोषी और पैरोल जंप करके फरार होने वाले अपराधी अजय कुमार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। वो मुंबई के चेंबूर में अपना नाम और पहचान बदलकर रहता था। अपराधी को एक बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा मिली हुई है। 

बच्चे का अपहरण कर की थी हत्या

बता दें कि अपराधी का नाम अजय कुमार त्रिपाठी है, जो आगरा के गांधी नगर का रहने वाला है। अजय ने दिल्ली के भजनपुरा से नीरज नाम के एक बच्चे का अपहरण किया था और फिर फिरौती मांगी थी। फिरौती के पैसे पूरे न मिलने पर उसने नीरज की हत्या कर दी थी और वहां से फरार हो गया था। मामले की तफ्तीश के बाद पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें: पति से मिलने जेल जाती थी पत्नी, वहीं हो गया किसी और से प्यार... फिर एक आशिक ऐसे बना कातिल

पांच साल बाद आगरा से गिरफ्तार

अपराधी नीरज 2010 में पैरोल पर बाहर आया और पैरोल जंप कर फरार हो गया। पांच साल बाद 2015 में उसे उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया था। जांच पूरी होने के बाद कड़कड़डूमा कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद 23 जुलाई 2021 को वो 56 दिनों के पैरोल पर बाहर आया और एक बार फिर फरार हो गया। 

तीन साल से पहचान बदलकर मुंबई में रह रहा था हत्यारोपी

दिल्ली पुलिस उसे ढूंढने के लिए आगरा के उसके पते पर पहुंची, जहां पता चला कि अपराधी तीन साल से नाम बदलकर मुंबई के चैंबूर में रह रहा है। वो चैंबूर में फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम कर रहा है। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम मुंबई पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली के जगतपुरी इलाके में 24 साल की युवती से रेप, पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती

Similar News