Delhi News: दिल्ली में पति ने दोस्तों के साथ मिलकर अफ्रीकी पत्नी पर बरसाए लात घूंसे, पुलिस ने सभी को किया अरेस्ट

दिल्ली के निहाल विहार में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि एक अफ्रीकी महिला को सड़क पर गिराकर उसे लात घूंसे मारे गए। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया।

Updated On 2024-12-03 10:09:00 IST
दिल्ली में पति ने अपनी पत्नी को दोस्तों के साथ मिलकर पीटा।

Delhi Crime News: दिल्ली के निहाल विहार में एक विदेशी महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को उसके पत्नी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बीच सड़क पर पीटा। जिसके बाद आसपास के लोगों ने महिला को आरोपियों से बचाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को 2 दिसंबर को सूचना मिली थी कि एक अफ्रीकी महिला का पति अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर रहा है और उस पर लात घूंसे बरसाए जा रहे है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां जाकर पता चला कि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि महिला का उसके पति से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पति ने अपने दोस्तों के साथ उसकी बेरहमी से पिटाई की। महिला की उम्र 45 साल के करीब है। फिलहाल, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- Maharashtra: महाराष्ट्र में CM पद को लेकर सस्पेंस बरकरार, एकनाथ शिंदे की गैर-मौजूदगी में क्या होने वाला है?

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि उसका पति अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई करता है। जिसके बाद वह अचेत होकर सड़क पर गिर जाती है। महिला की ऐसी हालत देखकर स्थानीय लोग आरोपी को पकड़ लेते है और पुलिस के हवाले कर देते है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। महिला का पति नाइजीरिया से है। वहीं अस्पताल से उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई है। 

 

ये भी पढ़ें- Delhi Crime News: दिल्ली के नारायणा इलाके में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, छह महीने पहले छोटे भाई का भी हुआ था मर्डर

Similar News