मौसम अपडेट: दिल्ली में फिर बढ़ा तापमान, उमस ने किया लोगों को परेशान, जानें अगले एक सप्ताह के मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर से निगाहें फेर ली है। जिसके चलते तापमान फिर से बढ़ने लगा है। गुरुवार को लोगों को उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

Updated On 2024-07-12 08:58:00 IST
मौसम समाचार।

Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर लौटता दिखाई दे रहा है। बीते दिन गुरुवार के दिन लोगों को तेज उमस का सामना करना पड़ा। गुरुवार को अधिकतम 38.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जोकि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। पिछले तीन दिनों से राजधानी में तेज बारिश न होने के चलते तापमान पांच डिग्री बढ़ गया है। लोगों को दिन में तेज धूप के चलते उमस का सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोगों को गर्मी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, आज बारिश मौसम के करवट लेने की संभावना है।

आज के मौसम का हाल 

दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद दिल्ली में गुरुवार को मौसम ने करवट ली और रात के वक्त अच्छी हवा चली। हालांकि, दिन के वक्त कुछ इलाको में बादलों की आवाजाही होती रही, लेकिन तेज धूप के चलते तापमान में बढोतरी देखने को मिली। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिसमें पिछले तीन दिन के भीतर पांच डिग्री से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बादल छाए और बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:- यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 40 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना; जानें मौसम का हाल

अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम  

गौरतलब है कि दिल्ली में मानसून के जून के महीने में दस्तक देने के बाद एक ही दिन तेज बारिश हुई, उसके बाद से ही बारिश लगभग सामान्य बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगला सप्ताह भी छिटपुट बारिश के साथ ही बीतने का अनुमान है। अगले हफ्ते मौसम लगभग शुष्क स्थिति में रह सकता है। क्योंकि मानसून स्थिति से उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है यहीं कारण है कि मानसून कमजोर पड़ सकता है। इसके अलावा अगले सप्ताह में दिल्ली समेत हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में कम बारिश देखने होने की संभावना है।

Similar News