Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में दो दिन की बारिश से फिर बदलेगा मौसम, 18 फरवरी तक लोगों को सताएगी गर्मी!

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा राजधानी में 19 और 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Updated On 2025-02-15 07:36:00 IST
दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते होगी बारिश।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत की खबर है। राजधानी में अगले हफ्ते दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और एक बार फिर दिल्ली का मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 और 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

दरअसल, दिल्ली में पिछले कई दिनों से तेज हवाएं चल रही थी। जिसकी वजह तापमान में गिरावट देखने को मिल रही थी। हालांकि, आज से हवाओं की गति कमजोर हो जाएगी और तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा 16 फरवरी (रविवार) तक यह 30 डिग्री के स्तर को छू सकता है और 18 फरवरी तक तापमान ऐसे ही बना रहेगा और लोगों को दिन में गर्मी का सामना करना पड़ेगा।राहत की बात यह है कि 19 और 20 फरवरी को बारिश की संभावना है। जिसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

 दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं 16 से 18 फरवरी के बीच भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन, बारिश नहीं होगा। सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-Delhi New CM: दिल्ली में कौन होगा अगला मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा की बजाय अब आशीष सूद और रेखा गुप्ता शीर्ष दावेदार

दिल्ली-एनसीआर के शहरों का तापमान 

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 28 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
नोएडा 27 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद 27 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
गुरुग्राम 27 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
फरीदाबाद 28 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस

 

Similar News