Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से रुकी वाहनों रफ्तार, सड़कें-अंडरपास सब पानी-पानी, जानें मौसम का हाल

Weather Update: दिल्ली एनसीआर के लोगों की आज गुरुवार की सुबह झमाझम बारिश के साथ हुई है। बुधवार देर रात और आज सुबह बारिश के चलते दिल्ली की सड़कें और अंडरपास सब पानी-पानी हो गए।

Updated On 2024-08-29 08:53:00 IST
दिल्ली और हरियाणा के मौसम का हाल।

Delhi Haryana Weather Update: दिल्ली में एक बार फिर बुधवार को झमाझम बारिश हुई। जिससे जहां एक तरफ मौसम सुहावना बना, वहीं दूसरी तरफ जाम में फंसने से लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ी। दिल्ली-एनसीआर के तमाम इलाकों से भारी जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है। दिल्ली की सड़कें और अंडरपास सब जलमग्न हो गए। मौसम विभाग बारिश को लेकर पहले ही येलो अलर्ट जारी कर रखा था। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के लोगों की आज गुरुवार की सुबह भी बारिश के साथ हुई है। वहीं, हरियाणा में भी कई जिलों में बुधवार को जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते लोगों को गर्मी भरी उमस से भी राहत मिली है।

दिल्ली का मौमस

राजधानी दिल्ली के लोगों की आज गुरुवार की सुबह झमाझम बारिश के साथ हुई, जिसके चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आने वाले कुछ दिन और यानी 30 अगस्त तक लगातार बारिश हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली में बुधवार शाम और देर रात बारिश से राजधानी में वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दी, दिल्ली की सड़कें और अंडरपास पानी पानी हो गए।

Similar News