Weather Update: राजधानी में बारिश ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, दिल्ली-NCR में तीन दिन तक येलो अलर्ट

Weather Update: दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Updated On 2024-08-24 08:36:00 IST
जानें आज के मौसम का हाल।

Delhi Haryana Weather Update: राजधानी दिल्ली में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली में शुक्रवार को सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और फिर आसमान से जमकर पानी बरसा। बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव भी हुआ। जिससे यातायात जाम हो गया। वहीं, हरियाणा में भी शुक्रवार को कई जिलों में बारिश हुई। इसके साथ ही हरियाणा में अभी कुछ दिन ऐसे ही हल्की बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली तो वहीं जलभराव और जाम ने लोगों को खासा परेशान किया। शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली पानी पानी हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज शनिवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम के अनुसार, दिल्ली में अगले तीन दिनों यानी 27 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिलेगी।

दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में इस साल 23 अगस्त तक 274 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो अगस्त 2014 में दर्ज अधिकतम बारिश से अधिक है। इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार इस साल अगस्त का महीना के राजधानी में सबसे अधिक बारिश वाला महीना रहने की संभावना है।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में भी शुक्रवार को कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही पहले ऐसे माना जा रहा था कि दिल्ली की तरह ही हरियाणा में भी बारिश का सिलसिला कम हो जाएगा, लेकिन हरियाणा में भी मौसम ने फिर से करवट ली है। मौसम विभाग ने आज शनिवार को प्रदेश में कई जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Similar News