Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में फरवरी की शुरुआत में होगी झमाझम बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज यानी सोमवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने फरवरी महीने की शुरुआत में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है।

Updated On 2025-01-27 07:54:00 IST
दिल्ली-एनसीआर में आज फिर हो सकती है बारिश।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में जनवरी में कभी लोगों को गर्मी तो कभी कड़ाके की ठंड सता रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। IMD का कहना है कि दो पश्चिमी विक्षोभ आने से दिल्ली में फरवरी में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसे में कहा जा सकता है कि राजधानी और आसपास के इलाकों में ठंड का दौर अभी 10 से 15 दिनों तक जारी रहेगा। इसके बाद लोगों को सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- AAP की नई सरकार में ये नेता होंगे दिल्ली के डिप्टी सीएम 

दरअसल, मौसम विभाग ने रविवार को एक पूर्वानुमान जताया है। जिसमें कहा गया है राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में फरवरी महीने की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जनवरी के आखिरी में दो पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है। पहला पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी को हिमालय के ऊपरी हिस्से में एक्टिव होगा।

जबकि, इसके तुरंत बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 1 फरवरी को अपना असर दिखाएगा। इन दो पश्चिमी विक्षोभों की वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी होने की सबसे ज्यादा संभावना है और मैदानी इलाकों में बारिश की भी संभावना बनी हुई है। जिसके चलते दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। वहीं 30 जनवरी से 1 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तूफान आने की भी संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें-उत्तराखंड: पूर्व विधायक की गुंडागर्दी! निर्दलीय MLA के ऑफिस पर तोड़फोड़ और फायरिंग, गिरफ्तार

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 27 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम ठंडी हवाओं के चलने की वजह से मौसम में ठिठुरन बनी रहेगी। जिसके चलते लोगों को ठंड का अहसास होगा। वहीं दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। जिसके चलते दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

वहीं नोएडा में आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। जबकि, गुरुग्राम में आज अधिकतम 22 तापमान डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 23 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
नोएडा 23 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद 22 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
गुरुग्राम 22 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस
फरीदाबाद 22 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस

 

ये भी पढ़ें-महाकुंभ 2025: संगम में अखिलेश यादव ने लगाई 11 डुबकी 

Similar News