Delhi NCR Weather Today: दिल्ली में बारिश से नहीं गिरा तापमान, टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, जनवरी में सता रही मार्च जैसी गर्मी

दिल्ली में बारिश के बाद भी तापमान में गिरावट देखने को नहीं मिली है। जिसके चलते 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है और लोगों को जनवरी में भी गर्मी का अहसास हो रहा है।

Updated On 2025-01-24 07:59:00 IST
delhi ncr weather

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार और गुरुवार को हुई बारिश से तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिली है।जिसके चलते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं जनवरी के महीने में मार्च जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। लोगों को दिन में गर्म कपड़े पहनने से पसीने छूट रहे हैं। आइए जानते हैं कि आज यानी 24 जनवरी को मौसम कैसा रहने वाला है। 

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने जारी किया ऑडियो: पवन खेड़ा ने शरद चौहान की बताई आवाज, बोले- पैसों के लिए आई शराब नीति

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिलेगा। हालांकि, आज मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप खिलेगी। जिसके चलते अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। वहीं शनिवार यानी 26 जनवरी को भी मौसम ऐसे ही रहने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली में जनवरी के महीने में बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिसके चलते तापमान में कोई गिरावट नहीं देखने को मिलेगी। 

ये भी पढ़ें- Delhi Election 2025: स्वाति मालीवाल बोलीं- नहीं दूंगी इस्तीफा, केजरीवाल और आतिशी को चुनौती देकर वजह भी बताई

जनवरी 2025 रहा सबसे गर्म

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आमतौर पर जनवरी का महीना सामान्य रूप से सबसे ठंडा ज्यादा माना जाता है। लेकिन, इस बार काफी गर्म रहा है। 1 से 23 जनवरी के बीच इस महीने का औसत न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं इस महीने का सबसे कम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 9 जनवरी 2025 को दर्ज किया गया था।

साल तापमान
23 जनवरी 2015 11.4 डिग्री सेल्सियस
23 जनवरी 2016 4.6 डिग्री सेल्सियस
23 जनवरी 2017 10 डिग्री सेल्सियस
23 जनवरी 2018 9.4 डिग्री सेल्सियस
23 जनवरी 2019 8 डिग्री सेल्सियस
23 जनवरी 2020 8.7 डिग्री सेल्सियस
23 जनवरी 2021 8 डिग्री सेल्सियस
23 जनवरी 2022 10.5 डिग्री सेल्सियस
23 जनवरी 2023 7.6 डिग्री सेल्सियस
23 जनवरी 2024 6.9 डिग्री सेल्सियस
23 जनवरी 2025 11 डिग्री सेल्सियस

 

Similar News