Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में आज दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, कल बारिश के आसार, हरियाणा धूंध में लिपटा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में आज रात से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। जिसके चलते ठंडी हवाएं चलेंगी और रविवार को कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हरियाणा के 15 जिलों में आज घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Updated On 2024-12-07 11:31:00 IST
दिल्ली-एनसीआर मौसम।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के लोग कड़ाके की ठंड पड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनके लिए मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट जारी किया है। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आज यानी शनिवार की रात से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। जिसके चलते रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। सुबह सात बजे से ही कई हिस्सों में धूप निकलनी शुरू हो जाएगी। हालांकि, रात के समय दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी। रविवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी। इसके बाद सोमवार से लेकर मंगलवार तक दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी।

राजधानी के तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा नोएडा में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद में अधिकतम तापमान डिग्री 24 सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें-BPSC Normalisation: पटना पुलिस ने खान सर को हिरासत में लिया, नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में हुए थे शामिल

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम 

हरियाणा की बात करें तो आज 15 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं रविवार को प्रदेश के कई शहरों में हल्की-बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। आईएमडी चढीगड़ ने 7 और 8 दिसंबर के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार, जिंद, भिवानी और चरखीदादरी में कोहरा छाया रहेगा। वहीं रविवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखीदादरी में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। 

हरियाणा के आज के तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस 24 और न्यूनतम तापमान डिग्री 06 सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें- Rajya Sabha Cash Row: राज्यसभा में नोटों का बंडल मिलने की हाई लेवल जांच शुरू, खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज

 

Similar News