Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में दो दिन बाद बदलेगा मौसम, हरियाणा में 7 और 8 दिसंबर को कोहरे का येलो अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा में दो दिनों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Updated On 2024-12-05 08:03:00 IST
दिल्ली-एनसीआर में आज भी चलेंगी तेज हवाएं।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई है। जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। जिसके चलते हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और घना कोहरा छाया रह सकता है। 

मौसम विभाग की मानें, तो आज यानी गुरुवार सुबह से ही ठंडी हवाएं चलेंगी और सुबह से ही धूप निकलेगी। शाम को कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। फिलहाल, पूरे दिल्ली एनसीआर के अधिकतर इलाकों में 8 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।जिस वजह से ठंड भी बढ़ गई है।

आज के तापमान की बात करें तो दिल्ली (Delhi Temprature Today) में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा नोएडा में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

 ये भी पढ़ें-Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस आज तीसरी बार लेंगे CM पद की शपथ, अजित और शिंदे बनेंगे डिप्टी सीएम

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो हरियाणा में सात और आठ दिसंबर को घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके चलते कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह से ही धूप निकलनी शुरू हो जाएगी। प्रदेश के तापमान की बात करें तो आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा: बेटा ही निकला मां, बाप और बहन का कातिल, इस वजह से तीनों को उतारा मौत के घाट

Similar News