Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, IMD ने मौसम को लेकर जारी किया ये ताजा अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को कुछ इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। जिसके चलते आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

Updated On 2025-01-25 08:21:00 IST
राजस्थान मौसम का हाल।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से दिन में लगातार तेज धूप निकल रही है। जिसके चलते अचानक तापमान बढ़ गया है और लोगों को जनवरी के महीने में ही गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। हालांकि, आज यानी शनिवार को कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है और ठंडी हवाएं चलने की वजह से मौसम में ठिठुरन बरकरार है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव 2025: अरविंद केजरीवाल ने समझाया AAP का बचत वाला गणित, झाड़ू घर की लक्ष्मी और कमल का बटन है खतरनाक

30 जनवरी तक कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम 

मौसम विभाग की मानें, तो आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिन में तेज धूप निकलेगी। जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं कल यानी 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगे। जिससे लोगों को सुबह और शाम ठंड का अहसास होगा और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 से 30 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।

नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद की बात करें तो आज इन इलाकों में मौसम साफ रहेगा। कुछ इलाकों में कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि, दिन में धूप खिलेगी। जिसके चलते अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा। 

ये भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: बारिश के बाद साफ हुई दिल्ली की हवा, जानें आज कितना है AQI

आज कितना है दिल्ली का एक्यूआई 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मानें, तो दिल्ली की हवा में पिछले तीन दिनों से सुधार देखने को मिल रहा है। आज सुबह छह बजे दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 222 दर्ज किया गया। हालांकि, अभी भी यह ‘खराब’ श्रेणी में बना है। जबकि, शुक्रवार को दिल्ली का ओवरआल एक्यूआई 213 दर्ज किया गया था। कल के मुकाबले आज का एक्यूआई ज्यादा है। 

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 23 डिग्री सेल्सियस 09 डिग्री सेल्सियस
नोएडा 23 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद 23 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
गुरुग्राम 23 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस
फरीदाबाद 23 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस

 

Similar News