Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा, हरियाणा में आज से अगले तीन दिनों तक चलेगी शीतलहर

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं हरियाणा में अगले तीन दिनों तक घने कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Updated On 2024-12-17 07:50:00 IST
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से छाया घना कोहरा।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबलिटी कम होने की वजह से सड़क पर कई मीटर तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में वाहन चालक सावधानी बरतें। वहीं मौसम विभाग की ओर से आज शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते तेज सर्द हवाएं चलेंगी और मौसम में ठिठुरन देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं दिन में हल्की धूप देखने को मिल सकती है। लेकिन, शाम होते-होते फिर से कोहरा छाना शुरू हो जाएगा और शीतलहर चलेगी। जिसके चलते सर्दी बढ़ेगी। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद में कितना रहेगा तापमान

दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं नोएडा में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते और ज्यादा ठंड बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन: दिल्ली के पूर्व सीएम के घर के सामने जताया विरोध, बोलीं- महिला सुरक्षा के नाम पर छलावा करते हैं केजरीवाल

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो आज घने कोहरे के साथ शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग ने 17 दिसंबर के लिए घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं 18, 19 और 20 दिसंबर के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में इस अवधि के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं अगले 03 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। उसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

हरियाणा में मंगलवार के तापमान की बात करें तो आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 04 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 04 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-Delhi Assembly Election 2025: नई दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल के खिलाफ किसे उतारेगी बीजेपी, पूर्व सीएम के बेटे ने शुरू की तैयारी!

Similar News