Delhi-NCR Mausam: दिल्लीवालों को अभी कब तक यूं ही सताएगी भीषण गर्मी, पढ़िए मौसम विभाग की ताजा अपडेट

देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी है। आलम ये है कि लोगों न घर में सुकून मिल रहा न ही बाहर।

Updated On 2024-06-15 09:27:00 IST
दिल्ली-एनसीआर मौसम।

Delhi Mausam News: देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। आलम ये है कि दिन में ही नहीं रात के समय भी लू चल रही है। लोगों को न घर में चैन मिल रहा न बाहर। हर कोई बारिश का राह देख रहा है। सीजन में पहली बार शुक्रवार को रात में भी लू चला। बीते दिन दिल्ली का न्यूनतम तापमान 33.3 डिग्री रहा।

इसकी वजह से लोगों को सुबह से ही गर्मी झेलनी पड़ी। हालांकि, दोपहर बाद मौसम में कुछ नरमी देखने को मिली। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। लेकिन गर्म हवाओं का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने लू और गर्मी को लेकर 18 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

स्काईमेट के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 33.3 डिग्री रहा जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। इस सीजन में यह पहली बार हुई है जब न्यूनतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया। सबसे अधिकतम न्यूनतम तापमान पीतमपुरा में दर्ज किया जो कि सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा 35.7 डिग्री रहा। पूसा में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 35.0 डिग्री रहा। इसके अलावा प्रगति मैदान में न्यूनतम तापमान 34 डिग्री और मयूर विहार में 33.2 डिग्री रहा।

ये भी पढ़ें:- यूपी में गर्मी से राहत के आसार कम, 20 जून से मानसून की संभावना; जानें मौसम का हाल

आज कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक आज शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। एक दो जगहों पर शाम के वक्त बूंदाबांदी और आंधी आ सकती है। कई इलाकों में लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 44 और 31 डिग्री रह सकता है। ऐसे ही 18 जून तक मौसम बना रहेगा। इसके बाद मौसम करवट लेगा। 20 जून को आंधी के साथ बूंदाबांदी होगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक जून में छह साल बाद रात के समय दिल्ली में इतनी गर्मी पड़ी है।  

Similar News