मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना: महिलाओं को जल्द मिलेंगे 1000 रुपये, स्कीम को लेकर ड्राफ्ट तैयार
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को लेकर दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। ऐसे में जल्द ही इस योजना को लागू भी कर दिया जाएगा।
Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने का वादा किया था। अब 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को लेकर काम में तेजी शुरू हो गई है। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) ने इस योजना का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इस योजना के तहत दिल्ली की हर महिलाओं को महीने 1 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का ड्राफ्ट तैयार
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। दिल्ली सरकार द्वारा फाइनल कैबिनेट नोट तैयार होने से पहले इस योजना के ड्राफ्ट की समीक्षा किए जाने की संभावना है और योजना का प्रस्ताव विचार और मंजूरी के लिए अरविंद केजरीवाल कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा।
क्या है मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना
दिल्ली सरकार ने 2024-25 के अपने बजट में 18 वर्ष से अधिक उम्र की लड़कियों व महिलाओं के लिए हर महीने 1 हजार रुपये देने की घोषणा की थी। इस नई योजना के लिए बजट में 2000 करोड़ रुपये का आवंटन भी किया गया।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की शर्तें
अगर आप दिल्ली की रहने वाली हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो इसके लिए सबसे पहले योजना की शर्तों को जान लेना आपके लिए बहुत जरूर है।
-इसके लिए महिला की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
-महिलाओं आयकर, बिजनेस या नौकरी की श्रेणी में नहीं हो।
-इसका फायदा सरकारी नौकरी वालों को नहीं मिलेगा।
-सरकारी पेंशन का लाभ उठाने वाली महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा।
-इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
-आपको इस संबंध में शपथ पत्र देना होगा कि आपके द्वारा बताई गई जानकारी सही है।
-इसके लिए दिल्ली का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
-आधार कार्ड और मतदाता कार्ड का भी होना जरूरी है।